10 Kg नहीं, पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा

अफवाहों से सावधान रहें
10 Kg नहीं, पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार ।अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट चल रहा है।

इसका असर भारत के लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। इस संकट के बीच कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है अथवा वायरल की जा रही है। ?

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई, जिसमें दावा किया कि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर में 10 किलोग्राम ही गैस मिलेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल इस भ्रामक प्रचार व खबर को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से सोमवार, 23 मार्च को प्रेस बीफिंग में बताया गया, ‘14.2 किलो वाला सिलिंडर में 10 किलो गैस देने वाली बात सिर्फ अफवाह है और ऐसी किसी अफवाह पर भरोसा न करें।’

पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से लोगों से अपील करते हुए कहा गया, ‘किसी भी अफवाह पर कोई टिप्पणी या स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता। आप लोगों से यही कहा जाता है कि अफवाहों पर विश्वास न करें।’

पेट्रोलियम मंत्रालय के बयान से साफ है कि 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर में कोई कटौती नहीं की जा रही है। लोगों को पूरा भरा हुआ ही सिलिंडर मिलता रहेगा ।

विज्ञापन