राजस्थान बोर्ड की दसवीं का परिणाम 20 तक ?
हायर सेकेंडरी के परिणाम भी इसी माह

जयपुर /डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार। राजस्थान में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने की युद्ध स्तर पर तैयारी क्यों मध्य नजर इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम पहली बार हायर सेकेंडरी अर्थात 12वीं बोर्ड के परीक्षण परिणाम से पहले जारी किया जा सकता है और इस माह के अंत तक हायर सेकेंडरी बोर्ड के परीक्षा परिणाम भी जारी हो जाएंगे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बोर्ड का प्रयास है कि दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम 20 मार्च तक जारी कर दिया जाए और इसके प्रयास अंतिम चरण में युद्ध स्तर पर चल रहे हैं तथा 12वीं बोर्ड की सभी विषयों का परीक्षा परिणाम भी इसी माह में जारी करने की तैयारी है। बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है और यही नहीं 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम से पहले दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है अब तक पहले 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी किया जाता था।
बोर्ड में इस बार कुल 19 लाख 9000057 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें दसवीं बोर्ड के 10 लाख 68109 विद्यार्थी एवं 12वीं बोर्ड के 9100009 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे तथा वरिष्ठ उपाध्याय के लिए 4122 और प्रवेशिका के लिए 7817 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी और 11 मार्च तक चली थी इसमें दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 29 फरवरी तक और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च तक संचालित हुई थी। पिछले साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 28 मई को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे और बोर्ड की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक संचालित हुई थी।
