टोंक विधानसभा के विकास मे रोड़ा बने सचिन पायलट – हमीद खान मेवाती

घंटाघर चौराहे पर इमरान नदाफी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मेवाती का स्वागत किया गया एवं 51 किलो की माला पहनाई गई और आतिशबाजी की गई,पटेल सर्कल पर मुजाहिद कायमखानी द्वारा भव्य स्वागत किया गया,
टोंक विधानसभा के विकास मे रोड़ा बने सचिन पायलट – हमीद खान मेवाती

टोंक। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती का अल्पसंख्यक स्नेह संवाद हेतु टोंक में दौरा हुआ जिसमें मेवाती के टोंक आगमन पर चंद्रलोक पुलिया के नीचे नावेद खान जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में मेवाती जी का स्वागत हुआ।

जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे, इसके पश्चात माधोपुर चौराहे पर ज़ाकिर खान मेवाती जिला कोषाध्यक्ष के नेतृत्व मे मेवाती  का स्वागत हुआ,बड़ा कुआं टोंक पर टोंक जिला बजरी एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद असलम के नेतृत्व में मेवाती जी का स्वागत किया गया,।

साथ ही काफिला बाजार पांच बत्ती पर तौसीफ खान शहर उपाध्यक्ष एवं हसीन खान शहर सह प्रवक्ता के नेतृत्व में मेवाती का स्वागत किया गया, उसके पश्चात सुभाष बाजार पर रफीक अब्बासी जिला उपाध्यक्ष एवं दानिश खान द्वारा मेवाती  का स्वागत किया गया, घंटाघर चौराहे पर इमरान नदाफी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मेवाती का स्वागत किया गया एवं 51 किलो की माला पहनाई गई और आतिशबाजी की गई,

पटेल सर्कल पर मुजाहिद कायमखानी द्वारा भव्य स्वागत किया गया, स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती फूलबाग रोड बहीर टोंक में अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम में सभा स्थल पर पहुंचे जहां सैकड़ो की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद थे।

जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ।

योजनाओं का लाभ प्रत्येक समुदाय को मिल रहा है और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा इसी प्रकार अल्पसंख्यक समुदाय को भी विचार करना चाहिए की कौन सा संगठन उनके साथ है और कौन सा नहीं है,

साथ ही मुख्य अतिथि हामिद खान मेवाती ने अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा जिस प्रकार टोंक विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक सचिन पायलट द्वारा 5 साल अपनी ही सरकार का विरोध करने में और 2 वर्ष विपक्ष में रहकर टोंक के विकास में रोड़ा बने और भारी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के वोट एवं समर्थन लेने के बावजूद इस समुदाय के लिए कुछ नहीं करने का आरोप सचिन पायलट पर लगाया साथ ही मेवाती जी ने कहा कि यदि सचिन पायलट इस प्रकार इस समुदाय को नजरअंदाज करते रहे तो उनके लिए मैं खुद मौजूद रहकर आंदोलन करूंगा ।

इस कार्यक्रम में भरतपुर संभाग प्रभारी नरेश बंसल जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, तरुण टिक्कीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अयूब खान,जंग बहादुर, जावेद खान, गुलजार खान राजेश मंगल आदि अतिथि मौजूद थे जिनका स्वागत कार्यक्रम संयोजक अब्दुल रजाक जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद पूर्व प्रदेश मंत्री आसिफ अली नकवी जिला महामंत्री नावेद खान आदि ने किया

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री मोहम्मद विक़ार खान द्वारा किया गया और कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी आए हुए अतिथि एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का मोर्चा जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद ने धन्यवाद दिया।

विज्ञापन