सवाईपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम शत प्रतिशत रहा परिणाम

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10 में 101 विद्यार्थी पंजीकृत हुये, जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिनमें 31 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 62 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी व 08 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
सवाईपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम शत प्रतिशत रहा परिणाम

भीलवाड़ा /डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में कोटड़ी ब्लॉक के सवाईपुर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर के विद्यार्थियों ने इस साल अव्वल रहते हुए विद्यालय का 100% प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10 में 101 विद्यार्थी पंजीकृत हुये, जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिनमें 31 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 62 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी व 08 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

छात्रा दीपिका कंवर राठौड़ ने 87% प्रतिशत प्राप्त करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया, मीना कुमारी जाट ने 86% अंक प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रोहिन क्षौत्रिय ने 84.50% अंक हासिल कर तीसरा स्थान की प्राप्त किया।

सवाईपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी ब्लॉक का सबसे बड़ा विद्यालय है और विद्यालय का परीक्षा परिणाम पहली बार शत प्रतिशत रहा है ।

विज्ञापन