टोंक में चाकू से हमले में मृतक सौहेल उर्फ सोनू के परिजनों ने आर्थिक सहायता और विधवा बहन को नौकरी की मांग की

बछेरा वाले का घेर कालीपलटन इलाके के रहने वाले परिजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.. इस दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता और विधवा बहन को संविदा पर नौकरी देने की मांग की...
टोंक में चाकू से हमले में मृतक सौहेल उर्फ सोनू के परिजनों ने आर्थिक सहायता और विधवा बहन को नौकरी की मांग की
मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता और विधवा बहन को संविदा पर नौकरी देने की मांग की...

टोंक । टोंक में चाकू से हमले में मृतक सौहेल उर्फ सोनू के परिजनों ने आर्थिक सहायता और विधवा बहन को नौकरी की मांग की.. पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.. सौहेल की मां केंसर पीड़ित हैं.. और घर में एक विधवा बहन और उसकी बेटी है… मृतक सोनू घर में इकलौता कमाने वाला था..‌ आपसी रंजिश के चलते सोनू की चाकू से हमला कर हत्या कर दी..

बछेरा वाले का घेर कालीपलटन इलाके के रहने वाले परिजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.. इस दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता और विधवा बहन को संविदा पर नौकरी देने की मांग की…

आपको बता दें मंगलवार रात को हमलावरों ने सौहेल उर्फ सोनू के सीने में चाकू से वार किया.. गंभीर हालत में घायल सोनू को सआदत अस्पताल और फिर जयपुर रैफर किया.. लेकिन सौनू की रास्ते में मौत हो गई.. कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली.. वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है…‌कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है…

गौसेवा महोत्सव एवं श्याम भजन संध्या के पोस्टर का किया विमोचन

टोंक। गांधी गोशाला टोंक के सनिध्य में आगामी मकर सक्रांति पर आयोजित गौसेवा महोत्सव एवं श्याम भजन संध्या के आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया।

गौसेवा महोत्सव एवं श्याम भजन संध्या के आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर संघठन के जिलाध्यक्ष राजीव बंसल, शहर अध्यक्ष भगवान भण्डारी, युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग, युवा शहर अध्यक्ष राजू सायवाड़ ने संघठन की ओर से गौशाला में गौ माता के चारे के लिए 51 हजार रूपयें की राशि भेंट की। इस दौरान गांधी गोशाला के राजू खण्डेलवाल, दुर्गेश गुप्ता, बालकिशन गर्ग, सुनील गुप्ता ने संघठन को कार्यक्रम का आमंत्रण दिया सौंपा।

विज्ञापन