11 सूत्री मांगों को लेकर हजारों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया शक्ति प्रदर्शन

टोंक। राजधानी जयपुर में सोमवार को प्रदेश भर से आए हजारों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। यह शक्ति प्रदर्शन 7 संकल्प व 11 सूत्री मांगों के समर्थन में किया गया। टोंक से महासंघ जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आव्हान पर जयपुर में सरकार के खिलाफ चेतावनी महारैली में भाग लिया। अपनी विभिन्न मांगों की लिखि तख्तियां लेकर कर्मचारी रामनिवास बाग से 22 गोदाम तक रैली के रूप में रवाना हुए रैली इतनी लंबी थी कि जब अग्रिम हिस्सा अहिंसा सर्किल तक पहुंच चुकी थी, तब अंतिम हिस्सा रामनिवास बाग में ही था। रास्ते में जाम की स्थिति रही।
जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार को चेताया कि महासंघ के 7 संकल्प व 11 सूत्री मांग पत्र पर सरकार शीघ्र फैसला करें ब महासंघ से संवाद करे। अन्यथा भविष्य में सरकारी कर्मचारी सड$कों पर उतरेगा व आर पार की लड़ाई लड़ेगा। 7 संकल्प में समय पर पदोन्नति एवं 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पर चयनित वेतनमान देना, वेतन विसंगति दूर कर केंद्र के समान वेतन भते देना, ओपीएस सुनिश्चित रखना, संविदा कर्मियों को नियमितकरण करना, पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण करना, निगम बोर्ड का निजीकरण बंद करवाना एवं कर्मचारियों का मान सम्मान सुनिश्चित करना शामिल है।
रैली में टोंक से राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, ग्राम विकास अधिकारी संघ, पटवार संघ, एएनएम/एलएचवी संघ, राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन, पशु चिकित्सा संघ, आयुर्वेद नर्स संगठन, आयुर्वेद परिचारक संघ, वन श्रमिक संघ, राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ, राजस्थान कृषि स्नातक संघ, राजस्थान प्रबोधक संघ, राजस्थान पंचायती राज शिक्षक संघ, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ कानूनगो संघ, कम्प्यूटर अधीनस्थ कर्मचारी संघ, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक संघ, राजस्थान वन अधीनस्थ कर्मचारी संघएसूचना सहायक संघ, राजस्थान अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ आदि संगठनों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। चेतावनी रैली में महासंघ जिला मंत्री चौथमल चंदेल, महासंघ कोषाध्यक्ष राजाराम जाट, शिक्षक संघ प्रगतिशील जिलाध्यक्ष धनराज सिंह राजावत, मंत्री हंसराज चौधरी, शिक्षक संघ शेखावत जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी,
मंत्री रामप्रसाद धाकड़, ग्राम विकास अधिकारी संघ सुरेश चौधरी, नर्सेज एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, पशु चिकित्सा संघ अध्यक्ष सज्जन सिंह, पटवार संघ अध्यक्ष हीरालाल यादव, एएएनएम अध्यक्ष भारती मीणा, पंचायती राज संघ अध्यक्ष चौथमल गुर्जर, रामसहाय सैनी, बलवंत सिंह चौधरी, प्रेम मीणा, देवेंद्र मीणा, शिवजीराम जाट, राकेश गुर्जर, नरेन्द्र जगरवाल, भंवर लाल सैनी, लोकेश चौधरी सहित सैकड़ों कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।
