भीलवाड़ा के जहाजपुर में पीएम मोदी की हत्या की धमकी, तीन गिरफ्तार

जहाजपुर अब यज्ञपुर उपखंड के थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि व्हाट्सएप पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो चल रहा है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टपका देने/जान से करने के संबंध में बोला जा रहा है और यह भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही है
भीलवाड़ा के जहाजपुर में पीएम मोदी की हत्या की धमकी, तीन गिरफ्तार
जयपुर/डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । राजस्थान हिंदी देश में वस्त्र नगरी के नाम से मशहूर भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर अब यज्ञापुर विधानसभा क्षेत्र मैं सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चरित्र कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जहाजपुर अब यज्ञपुर उपखंड के थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 3 मार्च को एक गुप्त रूप से सूचना मिली कि व्हाट्सएप पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो चल रहा है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टपका देने/जान से करने के संबंध में बोला जा रहा है और यह भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही है। इस सूचना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर उक्त रील को देखने के बाद तत्काल उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया और उक्त वीडियो बनाने वालों के संबंध में जानकारी दी गई है पूरी घटना बताई गई उच्च अधिकारी से किस निर्देश मिलने के बाद तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है जिन लोगों को विरासत में दिया गया हुआ है।
(1)मोहम्मद वली शेर पिता मोहम्मद शेर उम्र 26 साल जाति पठान निवासी मेवाती मोहल्ला, जहाजपुर (2.)आवेश रज़ा मेवाती पिता रफीक मेवाती उम्र 20 साल जाति मेवाती निवासी चमन चौराहा, जहाजपुर (3.)फरदीन मोहम्मद पिता रफीक मेवाती उम्र 24 साल जाति मेवाती निवासी चमन चौराहा, जहाजपुर है।‌
इनकी जुबानी 
हिरासत में लिए गए युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने यह धमकी भरी रील किसके कहने पर बनाई इसके पीछे और कौन-कौन शामिल हैं उनका क्या मकसद है ऐसे सारे सवालों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है तथा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है ।
राजेश आर्य (RPS)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपखंड शाहपुरा भीलवाड़ा
विज्ञापन