जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब रोजाना, यात्रियों को सौगात

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल ने जयपुर उदयपुर के बीच रोजाना एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है यह संचालन 15 अप्रैल से शुरू होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा 15 अप्रैल से जयपुर से प्रतिदिन 06.10 बजे रवाना होकर 13.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20994,
उदयपुर सिटी-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा 15 अप्रैल से उदयपुर सिटी से प्रतिदिन 15.05 बजे रवाना होकर 22.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, कपासन, मावली व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 02 वातानुकुलित कुर्सीयान, 03 शयनयान श्रेणी, 06 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे।
