पत्रकारिता की मिलनसार हस्ती अनिल कुमार विजय ‘टिल्लू’ का आकस्मिक निधन, शोक में डूबा पत्रकार समाज

टोंक। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्रकारिता जगत की जानी-मानी शख्सियत अनिल कुमार विजय, जिन्हें लोग प्यार से ‘टिल्लू’ के नाम से जानते थे, का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर फैलते ही जिले के पत्रकार समाज और स्थानीय निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
अनिल कुमार विजय पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से टोंक में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे थे। उन्होंने अपनी निष्पक्ष लेखनी और बेबाक अंदाज से शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मूल रूप से गैरोली निवासी विजय वर्तमान में बमोर रोड स्थित संतोष नगर में रह रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे मासूम बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अपने हंसमुख स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के कारण वे न केवल पत्रकारों, बल्कि आम जनमानस में भी बेहद लोकप्रिय थे। उनकी कार्यशैली और व्यवहार कुशलता की मिसाल आज भी कई युवा पत्रकार देते हैं। टिल्लू का जाना टोंक की पत्रकारिता के एक अध्याय का अंत माना जा रहा है।
उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रेस क्लब के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐसी क्षति बताया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अपार कष्ट को सहने का साहस दे।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामपाल रॉकेट, मनोज तिवारी, राजकुमार करनानी, भगवान सहाय शर्मा,रविश टेलर, लियाकत अली, अताउल्लाह खान, एसएन चांवला, मोईन आफरीदी, प्रेम रघुवंशी, रोशन शर्मा, विनोद शर्मा, एम असलम, जाहिद टोंकी, अजय शर्मा, पवन शर्मा, राकेश पालिवाल, जलालुद्दीन, वज़ाहत अख़्तर, समीर उर रहमान, गजानंद धाबाई, रामअवतार धाभाई, दीपक विजय, कमलेश महावर,
श्याम शर्मा, कमलेश सैनी, रोहित कुमार, रवि सैनी, नासिर खान, सुरेंद्र गुप्ता, रविन्द्र जोहरी, विजय लखानी, नंदकिशोर सैनी, कजोड गुर्जर, ओमप्रकाश शर्मा सोहेला, राहुल राजवंशी, दीपक सैनी सहित पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, सुनील बंसल, दिनेश चौरासिया सहित जिलेभर से पत्रकारिता, राजनैतिक, सामाजिक संघठनों से जुड़े लोगो ने शोक व्यक्त किया है l
