संयुक्त निदेशक तीन लाख के रिश्वत लेते गिरफ्तार 

एसीबी की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में बड़ी करवाईडॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
संयुक्त निदेशक तीन लाख के रिश्वत लेते गिरफ्तार 

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एस आई डब्ल्यू चौकी जयपुर द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर के संयुक्त निदेशक को 3 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि

एसीबी चौकी एस.आई डब्ल्यू, जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के संस्थान का अनुबंध पत्र जारी करने व बिल पास करने की ऐवज में जयप्रकाश चरण संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर द्वारा 3 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। शिकार का सत्यापन कराया गया जो सही पाए जाने पर एसीबी चौकी एस.आई.डब्ल्यू. सुरेन्द्र पंचोली उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में कार्यवाही करतें हुए संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण, को परिवादी से रिश्वत राशि तीन लाख रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

विज्ञापन