राहु ग्रह निर्दलीयों की भूमिका बढ़ाएगा

भीलवाड़ा नगर निगम चुनावकारोई के ज्योतिष की भविष्यवाणीसंघर्ष करते हुए होगा महापौर का चयनडॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
राहु ग्रह निर्दलीयों की भूमिका बढ़ाएगा

भीलवाड़ा। नगर निगम भीलवाड़ा में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर देशभर में प्रसिद्ध ज्योतिष नगरी कारोई के ज्योतिष पंडित डॉ. गोपाल उपाध्याय पुत्र नानू नाम उपाध्याय ने भविष्यवाणी की है कि इस चुनाव में राहु ग्रह के कारण निर्दलीय भारी पड़ेंगे और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका बोर्ड के गठन में निभाएंगे तथा भाजपा बहुमत हासिल करने के बाद भी संघर्ष करते हुए महापौर बन पाएगी।

कारोई स्थित वेद गायत्री ज्योति अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. गोपाल उपाध्याय ने ग्रहों की गणना और ज्योतिष आधार पर बताया कि गणना के दौरान लग्न में राहु व सप्तम भाव में केतु,सूर्य ,बुध ग्रह राजनीतिक दलों में अपनों से खतरा बढ़ाएंगे अर्थात किसी भी राजनीतिक दल को अपने ही पार्टी में भीतर घात का खतरा रहेगा। ‌ उन्होंने बताया कि सूर्य बुध और केतु की युति होने से राजनीतिक नेताओं की भाषा मर्यादा को भूलकर बयान बाजी करेंगे और सूर्य बुध की दृष्टि स्थापित दल को लाभ पहुंचाएगी तथा लग्न में राहु होने से राजनीतिक दल जीत के लिए कुछ भी करेगा की नीति अपनाएंगे। ‌ ज्योतिष डॉ. उपाध्याय ने बताया कि लग्न का राहु निर्दलीयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाएगा और शत्रु स्थान में गुरु उच्चागत होने से संघर्ष करते हुए भी महापौर के पद पर श्रेष्ठ व्यक्ति का चुनाव होगा। शनि का योग सत्ताधारी दल को लाभदायक सिद्ध होगा।

डॉ. गोपाल उपाध्याय ने निगम के चुनाव में किस दल को और निर्दलीयों को कितनी सीटे मिलेगी ज्योतिष गणना से निकला जो इस प्रकार है

कुल वार्ड – 70

भाजपा- 32 से 45

कांग्रेस – 19 से 27

निर्दलीय- 12 से 18

यह ज्योतिष गणना के आधार पर केवल आकलन मात्र है

विज्ञापन