ट्रेनों से 4 करोड़ रुपए की आभूषण चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाते थेराजस्थान सहित 7 राज्यों में की वारदातेंडॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
ट्रेनों से 4 करोड़ रुपए की आभूषण चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

जोधपुर।जोधपुर जीआरपी पुलिस ने चलती ट्रेनों से यात्री के समान से आभूषण चुनाव वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो सरगनाओं को गिरफ्तार कर लिया है।‌

 

आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई थी

 

ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान और रुपए चोरी की वारदातों के बढ़ने के बाद जीआरपी की ओर से स्पेशल टीम बनाई गई थी। जीआरपी एसपी जोधपुर केवल राम और जीआरपी सीओ हरिराम सोनी के निर्देशन में जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद जीआरपी की विशेष टीम ने आरोपियों को डिटेन कर जीआरपी तमिलनाडु को सूचना दी। जीआरपी तमिलनाडु की टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में उत्तरप्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में घूम रही थीं। जीआरपी पुलिस और तमिलनाडु पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिहार में है इस पर‌ तमिलनाडु पुलिस की स्पेशल टीम के साथ जीआरपी पुलिस ने बिहार में दबिश देकर गिरोह के सरगना‌ दो‌ आरोपियों को पकड़ा‌ और‌ बिहार से दोनों आरोपियों को लेकर जोधपुर लेकर‌ आए।

जीआरपी पुलिस के अनुसार बिहार के अशोक कुमार (65) और रंजन कुमार (47 साल) को गिरफ्तार किया गया।

किन-किन राज्यों में की वारदातें

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान के जोधपुर, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, असम, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में वारदात कर चुके हैं। आरोपी नवम्बर 2016 से लगातार ट्रेनों में चोरियां कर रहे हैं। यह जोधपुर में चोरी की वारदात करने के बाद से फरार चल रहे थे। आरोपियों ने इन 7 राज्यों में वारदातों को अंजाम दिया। सबसे ज्यादा वारदात तमिलनाडु में की। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी ट्रेनों में फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी ने अब तक ट्रेनों में यात्रियों के सामानों से 4 करोड रुपए के आभूषण चुराना स्वीकार किया है। आरोपियों को विरुधाचलम (तमिलनाडु) की पुलिस लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन