भीलवाड़ा में पति-पत्नी चुनाव मैदान में

नगर निकाय चुनाव-2026दोनों की वार्ड की जनता में और कार्यकर्ताओं मैं पकड़अमन ठठेरा
भीलवाड़ा में पति-पत्नी चुनाव मैदान में

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में नगर निगम के चुनाव में इस बार शहर में एक अजीब और पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला है जहां शहर के दो अलग-अलग वार्डों में पति-पत्नी एक ही राजनीतिक पार्टी भाजपा से अलग-अलग चुनाव मैदान में हैं।

भीलवाड़ा शहर के स्क्रैप व्यापारी और भाजपा में एवं संगठन में लंबे समय से अपनी सक्रिय साझेदारी और भूमिका निभाने वाले रमेश खोईवाल जिनके पास भाजपा की ओर से शहर में शास्त्री मंडल की जिम्मेदारी है और इस मंडल में 17 वार्ड आते हैं। भाजपा द्वारा शहर को चार भागों में विभक्त करते हुए हर एक भाग को मंडल के रूप में बनाते हुए उसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और इसी के तहत रमेश खोईवाल भी शास्त्री मंडल के अध्यक्ष हैं।

रमेश खोईवाल वार्ड संख्या 52 से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है और उनके सामने विपक्षी दल कांग्रेस से भीलवाड़ा शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक (जी पी खटीक) की पत्नी समदू देवी मैदान में है। यह पहले भी पार्षद रह चुकी है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मिश्रीलाल कोली एवं विकास कुमार बागड़ी मैदान में है लेकिन मुकाबला रमेश खोईवाल और समदू देवी खटीक के बीच में है।

इसी तरह वार्ड संख्या 48 से रमेश खोईवाल की पत्नी प्रेम देवी खोईवाल भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में है यह चुनाव उनका दूसरा चुनाव है इससे पूर्व भी जो कार्यकाल अभी खत्म हुआ है उसमें भी यह इसी वार्ड से वर्तमान पार्षद है। प्रेम देवी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अंजना देवी कोली से है।

इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वंदना कोली और सुनीता कुमारी खटीक मैदान में है। रमेश खोईवाल और उनकी पत्नी प्रेम देवी खोईवाल की छवि आम मतदाता में एकदम साफ सुथरी और वर्कर के रूप में होने के साथ ही पार्टी में भी अच्छी पकड़ है इसका फायदा दोनों पति-पत्नी को मिल सकता है।

विज्ञापन