निर्दलीय विधायक बंसल गिरफ्तार

जयपुर। प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब नगर परिषद हनुमानगढ़ में सभापति के चुनाव से एक दिन पहले निर्दलीय विधायक को सीआईडी सीबी में 34 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। निर्दलीय विधायक खेमे के 34 पार्षद जीते हैं।
सूत्रों के अनुसार हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को सीआईडी सीबी की स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम ने बीकानेर से हनुमानगढ़ जाते समय शनिवार देर रात हिरासत में लिया और रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई 2003 से जुड़े 23 साल पुराने फर्जी पट्टे जारी करने के आरोप में अपराधिक मामले के सिलसिले में की गई है। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और सीआईडी सीबी के एएसपी सतपाल ने इस बारे में कुछ कहने से इनकार कर दिया और पुष्टि नहीं की। बताया जाता है कि यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति का चुनाव होना है सोमवार को और विधायक बंसल खेमे को स्पष्ट बहुमत है। कुल 60 वार्डों वाली नगर परिषद में 60 वार्डों में से 15 भाजपा ने जीते हैं और कांग्रेस को 10 सीटें मिली है जबकि विधायक गणेश राज बंसल खेमे के 34 निर्दलीय विधायक और एक माकपा का पार्षद चुना गया है। विधायक की गिरफ्तारी को लेकर हनुमानगढ़ में उनके समर्थकों ने आज सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया
