भीलवाड़ा में 63%और बीगोद में 92 % मतदाताओं ने किया मतदान

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगरपालिका के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान कुछ छुटपुट घटनाओं को छोड़कर दोनों ही निकाय क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भीलवाड़ा में शाम 5:00 तक 62.71% प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि बीगोद में मतदान का प्रतिशत 91.49%प्रतिशत तक पहुंच गया। बीगोद में मतदाताओं के जबरदस्त उत्साह ने चुनावी मुकाबले को खास बना दिया।
भीलवाड़ा जिले में निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों और नवनिर्मित बीगोद नगर पालिका में 25 वार्डों के लिए बुधवार को मतदान हुआ जबकि दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को हमीरगढ़, जहाजपुर, शाहपुरा, मांडलगढ़,आसींद, बिजोलिया, बनेड़ा,गंगापुर और गुलाबपुरा नगर पालिका के लिए मतदान होगा।
भीलवाड़ा नगर निगम में बुधवार को मतदान के दौरान सवेरे से ही विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों की काउंटरों पर भीड़भाड़ और चहल कदमी शुरू हो गई थी तथा कॉलिंग बूतों पर भी मतदाताओं का आना शुरू हो गया था। प्रारंभ के दो घंटे में मतदान की प्रक्रिया बहुत ही धीमी रही लेकिन इसके बाद मतदान की प्रक्रिया में गति पकड़ी।
राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक और कार्यकर्ता मतदाताओं को पकड़ पकड़ कर वाहनों में बिठाकर मतदान केंद्र तक लाने के लिए भर दौड़ करते नजर आए।
मतदान को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान केदो पर सुरक्षा की दृष्टि से गुप्ता इंतजार किए गए थे और जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक एवं पर्यवेक्षक चुनाव पर नजर बनाए हुए थे चुनाव पर्यक्षक ने पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया। संवेदनशील मतदान केदो और उन क्षेत्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।
भीलवाड़ा शहर के पुराने क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमगंज में मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब हो जाने से करीब 1 घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। मशीन खराब होने से मतदाताओं हंगामा खड़ा कर दिया इसकी सूचना मिलते हैं चुनाव अधिकारी मौके पर पहुंचे आक्रोशित मतदाताओं को समझ कर शांत करते हुए नई मशीन की व्यवस्था करते हुए नई मशीन लगाकर मतदान शुरू कराया इस सारी प्रक्रिया में करीब 1 घंटा लग गया। बूत के मतदाताओं को प्रत्याशी जो एक घंटा समय खराब हुआ उसे घंटे के समय को शाम को बढ़ाने की मांग की।
फारसी मतदान की घटनाएं हुई
पुराने शहर में ही स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाबाड़ी धान मंडी में मतदान केंद्र पर कुछ समय अजीत स्थिति हो गई जब तिलक नगर में रहने वाली एक महिला बादाम देवी पत्नी गोपाल विवाह(60) अपना वोटर आईडी लेकर मतदान करने पहुंची तो वह मतदान दल के कार्मिकों ने जांच के बाद ताकि आपका वोट पड़ चुका है जबकि महिला का कहना था कि मैं तो वोट डालने ही अब आई हूं। इसी तरह की घटना कुछ वार्डों में भी सामने आई।
युवा मतदाता रहे मतदान से वंचित
2023 के बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में बीएलओ के माध्यम से पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए उनके परिजनों ने नाम जुड़वाए थे और बीएलओ के पास जो मतदाताओं की सूचियां दी गई थी उसमें नये युवा मतदाताओं के नाम थे लेकिन मतदान दलों को जो सूचना उपलब्ध कराई गई उनमें उन नए युवा मतदाताओं के नाम नहीं होने से मतदान डालने उनको मतदान करने से इनकार कर दिया और यह स्थिति असमंजस की स्थिति बन गई। आखिर यह विरोधाभास क्यों रहा ? इसमें किसकी गलती है ? निर्वाचन विभाग की या प्रशासन की ? यह जांच का विषय है ? लेकिन इस विरोधाभास की स्थिति के कारण कई नए युवा मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए
EVM में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य
मतदान समाप्त होने के साथ ही भीलवाड़ा और बीगोद के कुल 322 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो गया।
भीलवाड़ा नगर निगम की स्थिति
कुल वार्ड – 70
कुल मतदाता – 2,96,482
भाजपा प्रत्याशी- 70
कांग्रेस प्रत्याशी- 53
आप प्रत्याशी- 03
बसपा प्रत्याशी- 01
निर्दलीय प्रत्याशी- 150
कुल प्रत्याशी मैदान में-277
बीगोद नगर पालिका की स्थिति
कुल मतदाता – 13,465
कुल वार्ड – 25
कुल प्रत्याशी- 45
अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। मतदान के आंकड़ों ने प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं और जीत-हार को लेकर समर्थकों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। भीलवाड़ा में इस बार रिकॉर्ड पर निर्दलीय प्रत्याशियों चुनाव मैदान ताल ठोकी है।
सबसे बड़ा सवाल
क्या रिकॉर्ड मतदान किसी बड़े उलटफेर का संकेत है, या फिर परंपरागत राजनीतिक समीकरण ही परिणाम तय करेंगे? इसका फैसला अब मतगणना के दिन होगा।
