संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 4 दिवसीय प्रवास पर 11 से राजस्थान में

जोधपुर, नागौर और भीलवाड़ा में होगा प्रवासविभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकतडॉ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 4 दिवसीय प्रवास पर 11 से राजस्थान में

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 11 से 14 सितंबर (4 दिन) तक राजस्थान के प्रवास पर रहेंगे।

राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र के संचालक डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत चार दिन अपने राजस्थान के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. भागवत 11 सितंबर को जोधपुर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

12 सितंबर को वे नागौर जिले के गोटन स्थित एलके सिंघानिया शिक्षा केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे पुनः जोधपुर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे। 13 सितंबर को डॉ. भागवत जोधपुर प्रांत के संघ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 14 सितंबर को वे भीलवाड़ा पहुंचेंगे, जहां जैन दिगंबर संत पूज्य पुलक सागर जी महाराज से भेंट एवं वार्ता करेंगे। इसके पश्चात डॉ. भागवत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सरसंघचालक डॉ. भागवत राजस्थान दौरे को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तैयारियां शुरू कर दी है वहीं दूसरी और स्थानीय प्रशासन ने भी सरसंचालक डॉ. भागवत की कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयार है शुरू कर दी है।

विज्ञापन