पति और नेता पर देह व्यापार का आरोप

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का नेटवर्कपति और कांग्रेस प्रत्याशी सहित चार के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज करायाडॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
पति और नेता पर देह व्यापार का आरोप

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सिरमौर चित्तौड़गढ़ में एक महिला ने अपने ही पति और कांग्रेस नेता तथा निकाय चुनाव में चित्तौड़गढ़ नगर परिषद से कांग्रेस प्रत्याशी सहित चार लोगों के खिलाफ स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का नेटवर्क चलाने का आरोप लगाते हुए पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है। पुलिस में महिला द्वारा दिए गए साक्ष्य और दर्ज कराए गए रिपोर्ट के आधार पर जहां शुरू कर दी हैं।‌ हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी ने इन आरोपों को चुनावी समय में उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है।

महिला ने लगाए संगठित गिरोह चलाने के आरोप

उदयपुर निवासी मधु अमेरिया ने शहर कोतवाली चित्तौड़गढ़ में दी रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पति अनुप अमेरिया, कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद तथा वर्तमान में कांग्रेस से वार्ड संख्या 54 से कांग्रेस प्रत्याशी बृज किशोर स्वदेशी ,राजू बन्ना उर्फ गजेंद्र सिंह एवं उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल स्थित स्पा सेंटर में काम करने वाले रोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

 

पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति, अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर देह व्यापार से जुड़ी अनैतिक गतिविधियां करता है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि स्पा सेंटर की आड़ में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, निंबाहेडा, जयपुर,कोटा ,भीलवाड़ा, अजमेर सहित कई जगह से महिलाओं और लड़कियों को पैसे देखकर लाने-ले जाने का काम किया जा रहा था। शिकायत में उसने बताया कि उसका पति अनूप अमेरिया अपने निवास पर लोगों के काम निकलवाने के लिए पार्टियां करता था वहां महिलाओं और लड़कियों को बुलाया जाता था। पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास इससे जुड़े साक्ष्य है।

पीड़िता ने पुलिस को कुछ चैट, वीडियो रिकॉर्डिंग सीसीटीवी फुटेज कथित काली डायरी और अन्य साक्ष्य देने का भी दावा किया है।

काली डायरी में चिट्ठा

महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में एक डायरी होने का भी जिक्र किया गया है, जिसमें कथित रूप से इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी होने का दावा किया गया है।

पॉक्सो और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में केस दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की सम्बंधित धाराओं, पॉक्सो एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच सीओ चित्तौड़गढ़ को सौंपी गई है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, दस्तावेजों और उपलब्ध कराए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच करेगी। जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजकिशोर स्वदेशी ने पूरे मामले को गलत बताते हुए कहा कि महिला उनके मित्र की पत्नी रही हैं और उनके परिवारों के बीच लंबे समय से सम्बंध रहे हैं। महिला के खिलाफ उसने एक साल पहले ही मामला दर्ज करवा दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से चल रहे विवाद के कारण उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से यह मामला दर्ज कराया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजकिशोर स्वदेशी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही कहा कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन