विधायक मीणा,खंडेलवाल,और सांखला का कद बड़ा

निकाय चुनाव 2026कांग्रेस में पूर्व मंत्री जाट का बड़ा कद, पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का कद घटाकांग्रेस जिला अध्यक्ष जी पी खटीक अपनी पत्नी और भाई को नहीं जीता पाएभाजपा के खोईवाल दंपति जीतेडॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
विधायक मीणा,खंडेलवाल,और सांखला का कद बड़ा

भीलवाड़ा। नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के वर्चस्व और दबदबे की पोल खोल कर रखी थी है। इन परिणाम ने भाजपा के कुछ विधायकों का कद बढ़ा दिया है तो कुछ का कद घटा दिया है इसी तरह कांग्रेस में भी कुछ कद्दावर नेताओं का और कद बढ़ा दिया है जबकि कुछ कद्दावर नेताओं का कद घटा कर उन्हें अपनी हैसियत की हकीकत बता दी है।

सत्ता पक्ष भाजपा की बात करें तो मांडलगढ़ में नगर पालिका में भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत ने विधायक गोपाल खंडेलवाल का कद बढ़ा दिया है लेकिन उनके ही निर्वाचन क्षेत्र बिजौलिया में स्थिति कांटे की है। यहां पर विधायक खंडेलवाल की रणनीति भारी पड़ेगी या कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामलाल जाट का दांव यह समय बताएगा।

इसी तरह जहाजपुर नगर पालिका में भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत ने क्षेत्रीय विधायक गोपीचंद मीणा का कद और बढ़ा दिया है जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के गद्दार नेता और पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के कद को और घटा दिया है। धीरज गुर्जर को राजनीतिक कैरियर का यह दूसरा झटका है विदित है कि इससे पहले उनके जन्मदिन 15 अगस्त से दो दिन पहले ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव पद से और उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से हटा दिया था।

इसी प्रकार आसींद नगर पालिका में भी भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत ने क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला का कद और बढ़ा दिया है लेकिन उन्ही की विधानसभा क्षेत्र में पडने वाली गुलाबपुरा नगर पालिका में पेच फंसा हुआ है और यहां भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी बनकर स्वयं के मैदान में उतरने के साथ ही पालिका के सभी 35 वार्डों में अपने समर्थकों को निर्दलीय चुनाव लड़ाकर 10 सीटे जीतने वाले धनराज गुर्जर भाजपा को बोर्ड बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत लाने से रोक दिया है। ‌ भाजपा यहां बोर्ड बनाना चाहती है तो धनराज गुर्जर से समझौता करके उसे अध्यक्ष पद देती है तो वह भाजपा का साथ दे सकता है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीपी खटीक फिर आए बैकफुट पर

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक ( जी पी) नगर निगम भीलवाड़ा के बाढ़ संख्या 52 से कांग्रेस के टिकट पर अपनी पत्नी समदू देवी और वार्ड संख्या 53 से अपने भाई उमेश खटीक को जीत पाने में असफल रहे। विदित है कि कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला निकाय चुनाव था और इसी चुनाव में टिकट सिंबल के दौरान 17 प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी को समय पर नहीं दे पाए और इस कारण शहर के 17 वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं थे यहां भी उनकी जबरदस्त किरकिरी हुई थी। इस तरह वह जिला अध्यक्ष बनने के बाद इस अग्नि परीक्षा में पूरी तरह असफल साबित हुए। अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को मंथन करने की जरूरत है।

खोईवाल दंपति जीते

शहर के नगर निगम चुनाव में भाजपा शास्त्री नगर मंडल के अध्यक्ष रमेश खोईवाल वार्ड संख्या 52 से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जीपी खटीक की पत्नी समदू देवी को हराकर चुनाव जीत गए जबकि उनकी पत्नी प्रेम देवी वार्ड संख्या 48 से कांग्रेस की अंजू कोली को हराकर चुनाव जीती। भीलवाड़ा में पहली बार नगर निगम में कोई दंपति एक की पार्टी से चुनाव जीतकर आए हैं यह पहला अवसर है। इसी तरह मांडलगढ़ नगर पालिका में वार्ड नंबर 2 से जूली ओस्तवाल और वार्ड संख्या 15 से उनके पति पवनेश ओस्तवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन