SDM,रीडर व बाबू 60हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर / डॉ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर सवाई माधोपुर के इकाई ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी(RAS) वह उसके रीडर एवं बाबू को ₹60000 की रिश्वत लेते हुए रहेंगे हाथों गिरफ्तार किया तथा उनके बैग से चार लाख रुपए की संदिग्ध राशि मिली इसके बारे में पूछताछ में वह संतोष पर जवाब नहीं दे पाए माना जा रहा है कि उक्त राशि भी रिश्वत की ही है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी भी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाइनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम नादोती सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।प
रिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, इस पर रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया जो सही पाए जाने पर आज ज्ञान सिंह चौधरी अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए ।
सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाइनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई।
उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वत राशि 60,000 रूपये आज परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई ।
तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ।
उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।
बैंक से प्राप्त ₹400000 की संदिग्ध राशि के बारे में पूछताछ की जा रही है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
