नर्स ने अपने प्रेमी डॉक्टर के सरकारी आवास में की आत्महत्या

नर्स एएनएम अनीता मीणा डॉक्टर सुरेंद्र बिजानिया पर शादी करने का दबाव बना रही थी लेकिन डॉक्टर टालमटोल कर रहा था और उसने अपने परिजनों की पसंद की लड़की से दिसंबर में शादी कर ली इसके बाद से ही अनीता डॉक्टर सुरेंद्र से नाराज चल रही थी
नर्स ने अपने प्रेमी डॉक्टर के सरकारी आवास में की आत्महत्या

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । झीलों की नगरी उदयपुर जिले के कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी के चिकित्सक के सरकारी आवास में उसकी प्रेमिका नर्स ने आत्महत्या कर ली।

कानोडा थाना प्रभारी हुकम सिंह के अनुसार शेखावाटी अंचल के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निवासी डॉक्टर सुरेंद्र विरजानिया कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ था और दातारामगढ़ निवासी अनीता मीणा कानोड से 4 किलोमीटर दूर राजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी।‌

नर्स अनीता मीणा और डॉक्टर सुरेंद्र विरजानिया अक्सर विभागीय मीटिंग में एवं विभागीय कार्य से मिलते थे और उनकी मुलाकातों के साथ ही दोनों में दोस्ती हुई और प्यार हो गया और दोनों के बीच संबंध बन गए थे।

नर्स एएनएम अनीता मीणा डॉक्टर सुरेंद्र बिजानिया पर शादी करने का दबाव बना रही थी लेकिन डॉक्टर टालमटोल कर रहा था और उसने अपने परिजनों की पसंद की लड़की से दिसंबर में शादी कर ली इसके बाद से ही अनीता डॉक्टर सुरेंद्र से नाराज चल रही थी।

अनीता पिछले 4 दिन से डॉक्टर सुरेंद्र के सरकारी आवास में उसके साथ रह रही थी। बुधवार देर रात को पंखे से लटकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी हुकम सिंह के अनुसार‌ नर्स अनीता मीणा के आत्महत्या करने के बाद डॉक्टर सुरेंद्र ने अनीता के शव को पंखे से उतरा और अपने सरकारी आवास की सीढ़िया पर रख उसके परिजनों को सूचना देकर फरार हो गया। ‌ परिजनों ने यह सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सूचना मिलती तुरंत नाकाबंदी कराई और मध्य रात को चित्तौड़गढ़ की मंगलवार थाना पुलिस ने डॉक्टर सुरेंद्र को पकड़ लिया और कानोड़ पुलिस के सपोर्ट कर दिया।‌

विज्ञापन