हम ईमानदार हैं, रद्द हुई SI भर्ती‌ तो 19 ट्रेनी बन गए RAS

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है एक पोस्ट जिसमें खोल रखी है सबकी पोल
हम ईमानदार हैं, रद्द हुई SI भर्ती‌ तो 19 ट्रेनी बन गए  RAS

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सब इंस्पेक्टर(SI) भर्ती परीक्षा 2021 विवादों में आने के बाद हाई कोर्ट द्वारा इसको रद्द कर ने के आदेश से कहीं खुशी कहीं गम की स्थिति देखने को मिली लेकिन इस भर्ती परीक्षा में चयनित हुए 19 ट्रेनी एस आई‌ ने निराश होने के बजाय अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए आरएएस(RAS) भर्ती परीक्षा 2024 में चायनित होकर साबित कर दिया है।

यही नहीं चयनित 19 आई एस आई सी ट्रेनी का आरएएस बनने का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है हालांकि हम इस वायरस पोस्ट की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन इस वायरस पोस्ट में पोल खोल रखी है।

चयनित ट्रेनी एसआई अभ्यार्थियों का कहना है कि आरएएस भर्ती में उनका चयन यह साबित करता है कि वह मेहनत से नौकरी लगे हैं। इससे साबित होता है कि इस भर्ती परीक्षा में ईमानदार और मेरिट वाले लोग चयनित हुए है। सभी लोग फर्जीवाड़े से नहीं लगे हैं। चयनित ट्रेनी एसआई की ओर से एक पोस्टर भी इसके लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

पोस्टर में यह लिखा है

इस पोस्टर में अभय सिंह अंजना का रैंक 15 (TSP 2), हितार्थ कलाल रैंक 133, राशिद खिल्जी रैंक 37, लड्डूलाल तेली रैंक 316, ओम प्रकाश माली रैंक 167, अरुणा जानू रैंक 334, दीपाराम की रैंक 1713, दीपक सिंह रैंक 118, अभिषेक पाटीड़िया रैंक 1902, प्रियंका चौधरी रंक 585, भंवरपाल मीणा रैंक 1402, रिछपाल गोदारा रैंक 324, ऋषभ रंका रैंक 798, प्रज्ञा गुर्जर रैंक 1129, ऋषि प्रसाद कलाल रैंक 1512, रागिब दबीर रैंक 537, रिंकू यादव रैंक 962, आर्जू ज्यानी की रैंक 717 तथा भीकी बेनिवाल (भवाना) की 1099 वीं रैंक है।

विदित है कि एसआई भर्ती 2021 को राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसके बाद से ही इस भर्ती में चयनित ट्रेनी एसआई ये मांग कर रहे हैं कि केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए सभी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय ना हो और इसको लेकर चाइनीस ट्रेनिंग द्वारा हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका विधायक की हुई है।

विज्ञापन