SDM के लिए रिश्वत लेते हुए प्रयोगशाला सहायक गिरफ्तार

जयपुर / डॉ.चेतन ठठेरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बांदीकुई एसडीएम के लिए एसडीएम कार्यालय में प्रतिनिधि पर लगे सरकारी स्कूल के प्रयोगशाला सहायक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी भी की हेल्पलाइन नंबर 1064 पर एक परिवार देने शिकायत की की मानसी बनाम शिवलखन वगैरह के नाम से एसडीएम कोर्ट बांदीकुई में 15.04.2026 को एक दावा पेश किया गया था उसके पश्चात एसडीएम रामसिंह राजावत ने उक्त पत्रावली में स्टे देने की एवज में 30 हजार रूपये की मांग अपने अधीन कार्यरत प्रतिनियुक्ति वाले कर्मचारी आदित्य शर्म मूल विभाग राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा प्रयोगशाला सहायक के मार्फत करना शुरू कर दिया। स्टे आदेश करने एवज के में परिवादी को 30000/- रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस शिकायत का 17 अप्रैल को सत्यापन कराया गया इस सत्यापन के दौरान₹15000 की मांग करना पाया गया इस पर भ्रष्टाचार निरोधक विरोध चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने आज कार्रवाई करते हुए आदित्य शर्मा प्रयोगशाला सहायक रा.उ. मा. वि. बसवा हाल प्रतिनियुक्ति एसडीएम कार्यालय बांदीकुई जिला दौसा को रामसिंह राजावत, उपखण्ड अधिकारी बांदीकुई जिला दौसा के नाम पर 15000/-रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपीगण से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्जकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी भी सूत्रों के अनुसार इस मामले में उपखंड अधिकारी राम सिंह को भी संदेह के दायरे में लेकर जांच की जा रही है।
