तीन भाई बहनों ने एक साथ RAS परीक्षा में चयन, शिक्षक पिता का बढ़ाया गौरव

जयपुर /डॉ. चेतन ठठेरा। माता-पिता के लिए अपने बच्चों के ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद होती है लेकिन जब एक साथ तीनों भाई बहन दो भाई और एक बहन राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हो जाए ऐसे माता-पिता के लिए इससे बड़ा गौरांवित फल हासिल । ऐसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है सिरोही जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षक के दो पुत्र और एक पुत्री में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर ।
सिरोही जिले के झाडोली गांव में रहने वाले शिक्षक लाल सिंह यह सबसे बड़े बेटे महिपाल सिंह छोटी बेटी सेजल कुंवर और सबसे छोटे बेटे परमवीर सिंह ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 के परिणाम में चयनित होकर माता-पिता और परिवार का ही नाम नहीं बढ़ाया बल्कि पूरे गांव को गोरांवित किया है।
महिपाल सिंह को 931 वीं रैंक, सेजल कुमार को 120 वीं रैंक और सबसे छोटे पुत्र परमवीर सिंह को 24 वीं रैंक मिली है।
विशेष पहलू यह है कि इनमें से दो भाई-बहनों का पहले भी आरएएस में चयन हो चुका था और वे वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके बावजूद बेहतर रेंक हासिल करने के लिए तीनों ने दोबारा परीक्षा दी और इस बार एक साथ सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि से झाड़ोली गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
परिवार के सबसे छोटे सदस्य परमवीर सिंह ने आरएएस परीक्षा 2023 में पहले ही प्रयास में 66 वीं रेंक हासिल की थी। इस पर उन्हें डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्तमान में उनकी ओटीएस जयपुर में ट्रेनिंग चल रही है। उनकी बहन सेजल कुंवर ने दूसरे प्रयास में 522 वीं रेंक प्राप्त कर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में प्रवर्तन निरीक्षक का पद हासिल किया था। फिलहाल सेजल जोधपुर के डीएसओ कार्यालय में कार्यरत हैं। उस समय बड़े भाई महिपाल सिंह चयन से वंचित रह गए थे, लेकिन इस बार तीसरे प्रयास में उन्होंने भी सफलता प्राप्त कर ली।
तीनों ने घर पर रहकर की तैयारी
तीनों भाई-बहनों के पिता लालसिंह सिरोही जिले के राजपुरा बालदा गांव में द्वितीय श्रेणी शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। पिता के अनुसार तीनों ने घर पर रहकर ही तैयारी की और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
