किताबें और यूनिफार्म के लिए बातें करने पर तीन स्कूल को नोटिस

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । शिक्षा विभाग के सत्य निर्देश के बाद भी भीलवाड़ा शहर सहित जिले में निजी स्कूल संचालकों द्वारा अपने यह अध्यनरत विद्यार्थियों को निर्धारित विशेष दुकान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाद दे करने के मामले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए तीन विद्यालयों को नोटिस देखकर जवाब तलब किया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा श्रीमती अरूणा गारू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों/अभिभावकों द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कार्यालय को बुक व यूनिफॉर्म डिपो एवं निजी विद्यालयों द्वारा मिलीभगत कर किताबें एवं विद्यालय यूनिफॉर्म कुछ विशेष बुक डिपो एवं यूनिफॉर्म स्टोर्स से क्रय करने के लिए बाध्य किये जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग जांच दलों का गठन करते हुए जांच कराई और जांच रिपोर्ट के अनुसार बुक स्टोर्स एवं निजी विद्यालयों की संलिप्तता पाई गई। जिसके तहत डायमंड पब्लिक स्कूल पुर, रॉयल पब्लिक स्कूल तहनाल एवं अमन एज्यूकेशनल स्कूल भदाली खेड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नही पाये जाने पर संबंधित विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
