विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी- डॉ. ठाकुर

नारी शक्ति वंदन बिल
विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी- डॉ. ठाकुर

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू नारी शक्ति वंदन अधिनियम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी और यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णायक कदम साबित होगा।

वूमेन पावर सोशलिटी एंड फाऊंडेशन कल्चरल विंग व‌ बालिका शिक्षा विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर ब्लॉक कोटडी जिला भीलवाड़ा की प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पारित किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम साबित होगा तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी।

इस अधिनियम से संसद एवं विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा जिससे उनकी राजनीति में भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस कानून से महिलाओं को नीति,निर्माण, शिक्षा, सुरक्षा एवं विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाने का सशक्त अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में भी नारी शक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और महिला सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी गई है।

आज महिलाएं घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ देश और प्रदेश के विकास में भी हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही है। वर्तमान समय में महिलाएं स्टार्टअप, शिक्षा,खेल,पुलिस प्रशासन, विज्ञान,अंतरिक्ष,सेना, कमांडर, पायलट जैसे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रही है।‌ उन्होंने कहा कि फाउंडेशन और स्वयं प्रिंसिपल के तौर पर वह विभिन्न मंचों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं । इस अधिनियम से अभियान को और बल मिलेगा।

विज्ञापन