मंत्री दिलावर के आदेशों का एडीपीसी श्रीमती शर्मा ने किया उल्लंघन या… ?

विधानसभा कंट्रोल रूम बंद लेकिन शिक्षक की प्रतिनियुक्ति ड्यूटी चालू
मंत्री दिलावर के आदेशों का एडीपीसी श्रीमती शर्मा ने किया उल्लंघन या… ?

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । भीलवाड़ा ।‌ प्रदेश के भीलवाड़ा में शिक्षा विभाग के‌ अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा(एडीपीसी) डॉ. श्रीमती कल्पना शर्मा (राष्ट्रपति अवार्डी) के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और निदेशक के आदेश कोई मायने नहीं रखते इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भीलवाड़ा एडीपीसी कार्यालय में देखने को मिला जब विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद भी शिक्षक कंट्रोल रूम में पदस्थापित है और कंट्रोल रूम बंद हो चुका है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय निदेशालय द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया हुआ है कि किसी भी शिक्षक को जब तक बहुत आवश्यक ना हो तब तक कार्यालय में अन्य कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति पर नहीं लगाएं। इसके पीछे शिक्षा मंत्री की मंशा स्पष्ट है की विद्यालयों में विद्यार्थियों को अध्ययन का नुकसान नहीं होना चाहिए।

एडीपीसी डॉ शर्मा ने किया यह

एडीपीसी डॉक्टर श्रीमती शर्मा ने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 27 जनवरी 2026 को आदेश क्रमांक अतिजिपस/भील/2825-26/1599 के जरिए 18वीं विधानसभा के पांचवें सत्र के लिए समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय भीलवाड़ा में स्थापित विधानसभा कंट्रोल रूम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शक्करगढ़ के शिक्षक आशीष झवर, सुवाणा ब्लॉक में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आभा खेड़ी के शिक्षक जितेंद्र कुमार और और समग्र शिक्षा कार्यालय के दो कार्मिकों महेश नायक और राजू सुवालका की ड्यूटी लगाई थी। यह कंट्रोल रूम और ड्युटीया जब तक विधानसभा सत्र संचालित रहता है तब तक रहती है और विधानसभा सत्य समाप्त होने के बाद कंट्रोल रूम बंद हो जाता है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विद्यालय निदेशालय बीकानेर सीताराम जाट ने 19 मार्च 2026 को एक आदेश जारी कर विभाग के सभी कार्यालयों में स्थापित विधानसभा कंट्रोल रूम को समाप्त करने के आदेश दिए थे।

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के आदेश की पालना में भीलवाड़ा जिले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अरूणा गारू ने 23 जनवरी 2026 को एक आदेश जारी कर विभाग में जिले में स्थापित किए गए सभी कंट्रोल रूम बंद कर वहां नियुक्त कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल स्थान पर भेजने के आदेश दिए थे। इस आदेश की पालना में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ श्रीमती कल्पना शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शक्करगढ़ के शिक्षक आशीष झवर को उनके मूल पद स्थापना शक्करगढ़ विद्यालय के लिए रिलीव कर दिया लेकिन इसी आदेश में लगाए गए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आभा खेडी के शिक्षक जितेंद्र कुमार को रिलीज नहीं किया। आश्चर्य की बात यह है कि विधानसभा कंट्रोल रूम को बंद किए हुए लगभग एक महीना होने आया लेकिन शिक्षक जितेंद्र कुमार अभी भी विधानसभा कंट्रोल रूम के नाम पर ही अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय में अपनी ड्यूटी दे रहे हैं।‌ उन्हें आज दिनांक तक रिलीव नहीं किया गया।

क्या कहेंगे इसे

एडीपीसी श्रीमती शर्मा की यह कार्य प्रणाली क्या शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,शिक्षा निदेशक सीताराम जाट और सीडीईओ श्रीमती गारु के आदेशों के उल्लंघन की श्रेणी में नहीं आती ?

इनकी जुबानी 

शिक्षक जितेंद्र कुमार की ड्यूटी विधानसभा कंट्रोल रूम में भीलवाड़ा लगी हुई है। भीलवाड़ा के आदेश से उनको रिलीव किया गया था। उन्होंने वापस अभी आज तक विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है विधानसभा खत्म होगी तब आ जाएंगे वह।

 

हमीदा बानू

प्रधानाध्यापिका 

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आभा खेड़ी ब्लॉक सुवाणा जिला भीलवाड़ा

 

कंट्रोल रूम समाप्त होने के बाद वहां लगे कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल स्थान पर भेजना चाहिए अगर किसी ने अभी तक नहीं भेजा है और वह वही ड्यूटी कर रहे हैं तो यह नियम विरुद्ध है। आपने मुझे बताया है तो मैं इसका पता करा कर नियम अनुसार कार्रवाई करूंगी।

 

श्रीमती अरूणा गारू 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा

विज्ञापन