जयपुर में एक साथ 22 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। पुलिस की खाकी वर्दी जो अनुशासन का परिचय हो कानून की पालना का परिचायक है। लेकिन यह वर्दी पहनने वाले ही अनुशासनहीनता करें और वह भी पराकाष्ठा से ऊपर जाकर तब उनके खिलाफ होना लाजमी है और ऐसा ही कुछ जयपुर में 22 पुलिस करने द्वारा अनुशासनहीनता करने पर एक साथ उनका निलंबित कर दिया गया है।
बिना सूचना के लंबे समय से गैरहाजिर
जयपुर आयुक्तालय में तैनात कई पुलिसकर्मी बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे थे कोई एक साल से गैरहाजिर था तो कोई दो साल से। कुछ लापरवाह पुलिसकर्मी ऐसे भी थे जो तीन चार साल से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे थे। मुख्यालय की ओर से बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद ड्यूटी पर नहीं आए और ना ही कोई सूचना दी। डीसीपी मुख्यालय अनुष्ठा कालिया ने ऐसे लापरवाह 22 पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की ओर कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर के पास भेजी। बाद में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए
इन पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड
डीसीपी मुख्यालय अनुष्ठा कालिया ने बताया कि निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में राकेश कुमार, दीपेंद्र प्रसाद, बृजेश कुमार, रामसिंह, लाल सिंह, भूरी सिंह, मनोज मीणा, श्रवण कुमार, रोहित जांगिड़, मुरारीलाल खीचड़, गिरीश कुमार, सियाराम, भैरूराम गुर्जर, देवेन्द्र सिंह, रवि शंकर, दिनेश कुमार, सुनिल कुमार, सुरेश चौधरी, ललित कुमार शर्मा, मालीराम, प्रियंका सिहाग और राजेंद्र शामिल हैं। इन 6 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो आदतन गैरहाजिर हैं
4 साल से गायब,38 नोटिस दिए, लेकिन कोई परवाह नहीं
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में से राकेश कुमार नाम के कांस्टेबल का मामला हैरान जनक है। वह अक्टूबर 2022 से गैरहाजिर चल रहा है उसे बुलाने के लिए संबंधित अधिकारी ने 38 बार नोटिस जारी किए लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं आया। इतना ही नहीं उसने नोटिस का कोई जवाब भी नहीं दिया और नहीं आने का कारण तक नहीं बताया। दीपेंद्र नाम का कांस्टेबल अप्रैल 2023 से गैर हाजिर है। दीपेंद्र को भी 10 बार नोटिस दिए गए लेकिन ना तो वह ड्यूटी पर आया और ना ही नहीं आने का कारण बताया
4 कांस्टेबल दो साल से गायब
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में 4 कांस्टेबल ऐसे हैं जो पिछले दो साल से गायब हैं। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, रामसिंह, लाल सिंह और भूरी सिंह वर्ष 2024 से गैर हाजिर हैं। इन तीनों को तीन चार बार नोटिस जारी किए लेकिन उन नोटिस का उन पर कोई असर नहीं हुआ कांस्टेबल मनोज मीणा, श्रवण कुमार, रोहित जांगिड़, मुरारीलाल खीचड़, गिरीश कुमार और सियाराम पिछले एक साल से गायब चल रहे हैं। भैरूराम गुर्जर, देवेन्द्र सिंह, रविशंकर, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, सुरेश चौधरी, ललित कुमार शर्मा, मालीराम, प्रियंका सिहाग और राजेन्द्र भी पिछले कई महीनों से लापता हैं
नियमित ड्यूटी और दायित्वों का निर्वहन अनिवार्य- मित्तल
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस बल में प्रत्येक कार्मिक का नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहना और अपने दायित्वों का निर्वहन करना अनिवार्य है। अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति लंबे समय तक गैरहाजिर रहना गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिससे पुलिस बल की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है।
