अंकित व्यास शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत

नई कार्यकारिणी का गठन कर विस्तार करने का अधिकार दिया है।
अंकित व्यास शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । दाधीच समाज के जिला मंडल युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर अंकित कुमार व्यास को नियुक्त किया गया है।

युवा मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुश आचार्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला दाधीच मंडल के जिलाअध्यक्ष राजमल जोशी कांदा की अनुशंसा पर जिला मंडल युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर अंकित कुमार व्यास को मनोनीत किया गया है।

उन्हें नई कार्यकारिणी का गठन कर विस्तार करने का अधिकार दिया है। ‌अंकित कुमार व्यास ने इस मनोनयन व जिम्मेदारी के लिए जिला दाधीच मंडल के जिला अध्यक्ष राजमल जोशी व राजेश तिवाड़ी, विकास व्यास, प्रकाश शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कुश आचार्य तथा पूरी कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला दाधीच मंडल और युवा मोर्चा ने उन पर जो विश्वास जताया है वह इस पर पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन