सहायक प्रोग्रामर वरिष्ठ लिपिक एवं दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के दिशा निर्देश पर एसीबी चौकी चूरू इकाई ने कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक प्रोग्रामर वरिष्ठ सहायक एवं दलाल को₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि
ए.सी. बी. चौकी चूरू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाली 10 लाख रूपये की सहायता राशि दिलवाने की एवज में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चूरू के विजय खैरीवाल सहायक प्रोग्रामर, कुलदीप अलडिया वरिष्ठ सहायक ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी चुरु एवं बलबीर बीग्गा प्राईवेट व्यक्ति के द्वारा परिवादी के अंतर्जातीय विवाह करने पर राजस्थान सरकार के द्वारा डा० सवेता बेन अंतरजातिय विवाह प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 10 लाख रूपये की सहायता राशि में से प्रथम किश्त 2.5 लाख रूपये स्वीकृत करवाकर दुसरी किश्त दिलवाने की एवज में परिवादी से तीनो आरोपिगण द्वारा 35,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई एवं मांग के अनुसरण में 20 हजार रूपये प्राईवेट व्यक्ति के द्वारा दौराने सत्यापन 15 अप्रैल को ले लिए। इस सत्यापन के बाद
एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चूरू के महावीर प्रसाद शर्मा अति० पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मय टीम ने आज ट्रेप का आयोजन कर प्राइवेट व्यक्ति बलबीर बीग्गा को 15 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद की गई। मौके पर कार्यवाही करते हुए विजय खैरीवाल सहायक प्रोग्रामर, कुलदीप अलडिया वरिष्ठ सहायक एवं बलबीर बीग्गा प्राईवेट व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के*
सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।*
