मानक गुणवत्ता में फेल,7 दवाओं का वितरण एवं बिक्री पर रोक

जयपुर/ डॉ. चेतन ठठेरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 के मध्य परीक्षण में मानक गुणवत्ता में फेल पाई गई सात औषधियों की सूची जारी की है। औषधि नियंत्रक, राजस्थान ने सभी औषधि नियंत्रण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन दवाओं के उपलब्ध स्टॉक को तत्काल बाजार से हटाया जाए तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से निरंतर औषधियों की जांच की जाती है, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियों की आपूर्ति सुनिश्चित हो। इसी की में अप्रेल, 2026 में परीक्षण के दौरान निम्न औषधियां गुणवत्ता परीक्षण में असफल पाई गई हैं—
1. Cefixime Oral Suspension IP (LORAXIM Dry Syrup 12g/30 ml)
बैच नंबर: LXS3-49
एक्सपायरी: Oct-2026
निर्माता: M/s Lark Laboratories (India) Ltd., Bhiwadi, Alwar
कारण: Assay में Cefixime मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
2. Albendazole Tablets IP
बैच नंबर: PG124427
एक्सपायरी: 06/27
निर्माता: M/s Affy Parenterals, Baddi, Solan (HP)
कारण: Dissolution परीक्षण में असफल।
3. Ambroxol Hydrochloride, Levosalbutamol & Guaiphenesin Drops (Istocuf-LS)
बैच नंबर: GLF0712B
एक्सपायरी: 06/27
निर्माता: M/s Digital Vision, Kala Amb, Sirmour (HP)
कारण: Assay मानक अनुरूप नहीं।
4. Methylprednisolone Tablets IP 4 mg (Methyloactive-4)
बैच नंबर: 252005
एक्सपायरी: 06/2027
निर्माता: M/s United Bioceuticals Pvt. Ltd., Haridwar
कारण: Assay एवं Dissolution दोनों परीक्षणों में असफल।
5. Dextromethorphan HBr & Chlorpheniramine Maleate Syrup (Okuff-DX)
बैच नंबर: TLLM-188
एक्सपायरी: 11/2026
निर्माता: M/s Taksa Lifesciences Pvt. Ltd., Derabassi, Mohali
कारण: Chlorpheniramine Maleate के Assay में कमी।
6. Cefuroxime Axetil Tablets IP (EXTENSIVE-500)
बैच नंबर: VT252942
एक्सपायरी: 02/2028
निर्माता: M/s VADSP Pharmaceuticals, Baddi (HP)
कारण: Assay परीक्षण में असफल।
7. Ciprofloxacin Tablets IP 500 mg
बैच नंबर: GT50135
एक्सपायरी: 04/2028
निर्माता: M/s Omega Pharma, Roorkee, Haridwar
कारण: Assay एवं Dissolution परीक्षण में असफल।
औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने बताया कि सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, दवा विक्रेताओं एवं संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि सूचीबद्ध दवाओं का उपयोग एवं विक्रय तत्काल रोका जाए। साथ ही संबंधित निर्माताओं की अन्य बैचों की भी गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए।
