पंचायत और निकाय चुनाव में देरी का ठिकरा भाजपा ने निर्वाचन आयोग पर फोड़ा

भाजपा तो चुनाव करना चाहती है लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग जाने- राठौड़
पंचायत और निकाय चुनाव में देरी का ठिकरा भाजपा ने निर्वाचन आयोग पर फोड़ा

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ में पंचायत और निकाय चुनाव में देरी का ठीकरा राज्य निर्वाचन आयोग पर फोड़ दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को भीलवाड़ा में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत और निकाय चुनाव तो करना चाहती है लेकिन यह जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की है वह जाने।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि वन नेशन वन मेशन चुनाव हो अर्थात सभी चुनाव एक साथ हो जिससे प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ आर्थिक बचत हो और आम जनता को भी राहत मिले तथा प्रदेश का समुचित विकास रुके नहीं । उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव करने से नहीं डर रही है क्योंकि निकायों पंचायत और विधानसभा के हुए उपचुनाव में भाजपा ने जबरदस्त बाजी मारी है इसलिए भाजपा चुनाव कराने से नहीं डर रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी और उनके बढ़ रहे प्रशंसाको तथा भाजपा द्वारा अकाउंट हैक करने के सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी एक दिशाहीन मजाक मजाक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनाया गया एक संगठन है। इस संगठन की कोई दिशा नहीं है ना कोई इसका लक्ष्य है और नहीं इसका कोई घोषणा पत्र है यह केवल युवाओं को दिशा भ्रमित कर रही है। ‌

आरएलपी के प्रमुख हनुमान प्रसाद बेनीवाल के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा की वह एक जनप्रतिनिधि के नाते चाहेंगे कि बेनीवाल धरातल और वास्तविकता की बात करें। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि बेनीवाल की वास्तविक स्थिति क्या है।

कांग्रेस के युवा सम्मेलन और युवाओं के हितों पर भाजपा सरकारों द्वारा कुठाराघात करने व केवल युवाओं का प्रयोग चुनाव जीतने में करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में सत्ता में आने के बाद युवाओं के लिए कई रोजगार के अवसर खोले हैं और रही बात युवाओं का प्रयोग चुनाव जीतने के लिए कर रही है तो भाजपा संगठन में युवाओं को प्रतिनिधित्व दे रही है।

इसका ताजा उदाहरण है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा है प्रदेश में कई युवा विधायक हैं कई जिला अध्यक्ष हैं युवा है इसलिए कांग्रेस का यह आरोप बिना हाथ पैर का है।

सवाल के जवाब टालमटोल कर‌ दिया

भीलवाड़ा में एलिवेटेड रोड को लेकर सांसद अग्रवाल अपने कार्यकाल की उपलब्धि बता रहे हैं और निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी भी अपने विधायक काल और प्रयास की उपलब्धि बता रहे हैं इसको लेकर किए गए सवाल के जवाब को राठौड़ संतोष प्रद जवाब नहीं दे पाए और टाल गए साथ ही उनसे सवाल किया गया कि क्या कोई विधायक या निर्दलीय विधायक अधिकारियों की अपने कार्यालय में बैठक बुला सकता है क्या ? इस सवाल के जवाब को भी वह टालमटोल कर गए।‌ इसे यूं कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि वह जवाब नहीं दे पाए

इससे पूर्व पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मदन राठौड़ ने केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां को और विकास को बताया। इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल भाजपा के सभी 6 विधायकगण एवं भीलवाड़ा से पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे।

विज्ञापन