CMHO और सहयोगी संविदाकर्मी के खिलाफ ACB में मामला दर्ज

मासिक बंदी में 2.75 लाख की रिश्वत की डिमांडCMHO भाजपा के नेता का है रिश्तेदारडॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
CMHO और सहयोगी संविदाकर्मी के खिलाफ ACB में मामला दर्ज

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रतापगढ़ इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकित्सा विभाग के जिले के सुप्रीमो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और उनके सहयोगी संविदा कर्मी को अनुबंध पर हस्ताक्षर करने तथा मासिक बंदी के रूप में 2.75 लाख की डिमांड करने के मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसीबी को एक परिवादी ने शिकायत की की मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रतापगढ़ डॉक्टर जीवराज मीणा और उनके कार्यालय में संविदा पर कार्यरत महेश पाटीदार के खिलाफ निजी अस्पताल संचालन, सोनोग्राफी सेंटर और MAA आयुष्मान योजना में अनुबंध अर्थात MOU पर हस्ताक्षर करने तथा मासिक बंदी के बदले में 2.75 लाख की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया गया जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई ।

लेकिन एसीबी कार्रवाई करती इससे पहले इसकी भनक सीएमएचओ डॉक्टर मीणा और उनके सहायक संविदा कर्मी महेश पाटीदार को लग गई जिससे वह अलर्ट हो गए और उन्होंने पैसों का लेनदेन नहीं किया लेकिन सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि और पुख्ता सबूत मिलने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सीएमएचओ डॉक्टर जीवराज मीणा और उनके सहयोगी संविदा कर्मी महेश पाटीदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

भाजपा नेता के रिश्तेदार

सूत्रों के अनुसार सीएमएचओ डॉक्टर जीवराज मीणा प्रतापगढ़ क्षेत्र के ही भाजपा के कद्दावर नेता के निकटतम रिश्तेदार बताए जाते हैं।

विज्ञापन