शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री एक दिवसीय दौरे पर 8 अगस्त को भीलवाड़ा में

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय दौरे पर 8 अगस्त को भीलवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मंत्रालय से जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दिलावर 7 अगस्त को कोटा से रात 8:00 बजे रवाना होकर 12:30 बजे रात भीलवाड़ा पहुंचेंगे और […]
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री एक दिवसीय दौरे पर 8 अगस्त को भीलवाड़ा में

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय दौरे पर 8 अगस्त को भीलवाड़ा प्रवास पर रहेंगे।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मंत्रालय से जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दिलावर 7 अगस्त को कोटा से रात 8:00 बजे रवाना होकर 12:30 बजे रात भीलवाड़ा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। दूसरे दिन 8 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे धान मंडी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हरियालो राजस्थान एक पेड़ देश के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करेंगे।‌ इसके पश्चात 9:00 बजे हरणी महादेव में पौधारोपण कार्यक्रम एवं इसके बाद पॉलिटेक्निकल कॉलेज में आयोजित बृहद स्तर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं इसके पश्चात अहिंसा सर्किल पर स्थित कार्तिक समाज के छात्रावास में पौधारोपण कार्यक्रम होगा।

सूत्रों के अनुसार मंत्री दिलावर पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विट्ठल शंकर अवस्थी के यहां करेंगे और दोपहर का लंच भाजपा के नेता रमेश खोईवाल के यहां ग्रहण करेंगे।

मंत्री दिलावर दोपहर में 1:00 बजे भीलवाड़ा से जहाजपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 3:00 बजे पीपलुंद पहुंचेंगे और यहां पर विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ,पौधारोपण कार्यक्रम एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 8:00 बजे पीपलुंद से रवाना होकर 10:00 बजे कोटा पहुंचेंगे।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन