चलती कार में लगी आग दो महिलाओं सहित 5 जने जिंदा जले

मन्नत पूरी कर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था परिवार
चलती कार में लगी आग दो महिलाओं सहित 5 जने जिंदा जले

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात को एक दिन दहला देने वाला हादसा घटित हुआ जब एक चलती अर्टिगा कार में आग लग गई और कार में सवार दो महिलाओं सहित पांच जने जिंदा जल गए। बताया जाता है कि यह परिवार नौकरी लगने पर मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन करके मध्य प्रदेश लौट रहा था।

अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजपुर गांव के निकट बीती देर रात्रि को एक चलती आर्टिका कार में अचानक आग लग गई और आज इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार पांच जनों को संभलने और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला केवल ड्राइवर कूद गया।

कार में आग की सूचना तत्काल दमकल को दी गई और सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार में सवार पांच जने जिंदा जल गए। आग बुझाने के बाद कार में केवल इन यात्रियों की हड्डियां ही मिली जिनको अलग-अलग पोटलियों में भरकर लाया गया और अब इनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

एएसपी के अनुसार इस हादसे में चैनपुरा श्योपुरा मध्य प्रदेश के रहने वाले संतोष 35 साल, पत्नी शशि 32 साल और संतोष की मां पार्वती 55 साल सहित दो नाबालिक जिंदा जल गए हैं।

प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह सभी मध्य प्रदेश के श्योपुरा के चैनपुरा गांव के रहने वाले हैं बेटे की नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन करके वापस अपने मध्य प्रदेश गांव लौट रहे थे तभी हादसा हुआ।

संभावनाएं जताई जा रही है कि सीएनजी गैस के कारण शॉर्ट सर्किट लगने से हादसा हुआ। ‌ इस हादसे में जलती कार से खुदे ड्राइवर की हालत गंभीर होने से उसे जयपुर रैफर किया गया है

विज्ञापन