सरकारी शिक्षिका का स्कूल से घर लौटते समय अपहरण

पुलिस तत्परता दिखाते हुए 55 किलोमीटर तक पीछा कर अपहरण कर्ताओं को धर दबोचा पहुंचा और अपराध शिक्षिका को मुक्त कराया।
सरकारी शिक्षिका का स्कूल से घर लौटते समय अपहरण

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान में एक चौका देने वाली घटना अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र में सामने आई जहां स्कूल जा रही एक सरकारी शिक्षिका का अपराहन कर लिया गया। पुलिस तत्परता दिखाते हुए 55 किलोमीटर तक पीछा कर अपहरण कर्ताओं को धर दबोचा पहुंचा और अपराध शिक्षिका को मुक्त कराया।

मालाखेड़ा थाना प्रभारी हरदयाल यादव के अनुसार अलवर कावेरी मीणा मालाखेड़ा क्षेत्र मैं स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाकपुरी में तृतीय श्रेणी शिक्षिका के पद पर नियुक्त है और वह सवेरे अपनी कार से अपने स्कूल के दो सहयोगी शिक्षकों के साथ स्कूल से घर जा रही थी। तभी नागपुरी और जमापुरी के बीच रास्ते में अचानक एक कार उसकी कार के आगे आकर रुक गई। उस कार में 3-4 लोगों सवार थे। इससे पहले कि यह शिक्षिका मीणा कुछ समझ पाती, आरोपियों ने उसकी कार को घेर लिया और जबरन उतार कर अपनी कार में बैठा कर ले गए।

 

यह पूरी घटना अचानक हुई कि थोड़ी देर तो कोई कुछ समझ नहीं पाया। फिर मौके पर मौजूद अन्य साथी शिक्षको ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस धटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मामला गम्भीर था, इसलिए तुरंत नाकाबंदी करवाई गई। अलग-अलग रास्तों पर पुलिस टीमों को लगा दिया गया, ताकि गाड़ी को रोका जा सके। पुलिस ने आसपास के जिलों तक अलर्ट जारी किया। पुलिस की इस सक्रियता का असर भी दिखा। करीब 55 किलोमीटर दूर जाकर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को घेर कर शिक्षिका कावेरी मीणा को सुरक्षित बरामद कर लिया।

 

पूछताछ में सामने आया कि अपहरणकर्ता उसका पति नवल कुमार और उसके दोस्त थे तथा पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है।

 

थाना प्रभारी यादव के अनुसार नवल कुमार गांव दुबबी में रहता है। नवल कुमार और कावेरी की शादी 11 साल पहले हुई थी चला पिछले 2 साल से कावेरी नवल कुमार से अलग रह रही थी इन दोनों के बीच विवाद चल रहा है और नवल कुमार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं कावेरी के पिता शिवराम ने अपने दामाद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। कावेरी के पिता की रिपोर्ट पर अपन का मामला दर्ज कर जहां शुरू करती है।‌ हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि घटना के पीछे असली वजह क्या थी और इसमें शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को गम्भीरता से ले रही है‌। पति और उसके साथ आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या महिला की मर्जी के खिलाफ उसे ले जाया गया या मामला किसी और तरह का है।

विज्ञापन