सरकारी स्कूल में व्याख्याता ने कहा दो घूंट शराब सेवन कर आया हूं ,ग्रामीणों ने किया हंगामा

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की कड़ी चेतावनी के बाद भी प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अपवाद के रूप में उच्च शिक्षण अपनी हरकतों से बाद नहीं आ रहे हैं और इसका एक ताजा उदाहरण सिरोही जिले के पोतीतरा गांव में स्थित सरकारी स्कूल में सामने आया जब स्कूल का व्याख्याता शराब पीकर ड्यूटी पर स्कूल पहुंच गया और क्लास रूम में जाकर सो गया इसकी पलक जब ग्रामीणों को लगी प्रोग्राम इन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया और आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग की घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्याख्याता को पकड़ थाने ले आई।
पोसीतरा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता दिनेश कुमार मीणा शराब पीकर स्कूल पहुंच गया और कमरे में जाकर सो गए इसकी सूचना ग्रामीण और विद्यार्थियों के अभिभावकों को मिली तो वह सभी विद्यालय पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया व्याख्याता को पकड़ लिया और पुलिस को भी सूचना देता। बताया जाता है कि पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा व्याख्याता मीणा से पूछने पर व्याख्याता मीणा ने कहा की घर से दो घूंट शराब पीकर आया हूं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि पढ़ाई के दौरान शराब के नशे में शिक्षक उनकी पिटाई करते
पुलिस में व्याख्याता को पकड़ मेडिकल जांच कराई जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर व्याख्याता को गिरफ्तार कर लिया।
व्याख्याता मीणा पर पूर्व में भी यह है गंभीर आरोप
विद्यालय स्तर से शिक्षा विभाग को भेजे पत्र में व्याख्याता पर पूर्व में भी अनुशासनहीनता के आरोप लगाए जाने का उल्लेख है। पत्र में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान भी शराब पीए होने की शिकायत, पूर्व में निलम्बित रहने तथा विभागीय जांच लम्बित होने की बात कही गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षक बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे थे। ग्रामीणों ने शिक्षक को तत्काल विद्यालय से हटाने और सेवाएं समाप्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से पूरे मामले को गम्भीरता से दिखवाने की मांग की।
इनकी जुबानी
व्याख्याता दिनेश कुमार मीणा करीब एक साल से पोसीतरा विद्यालय में कार्यरत हैं। उनके शराब पी कर विद्यालय आने को लेकर कई बार जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को लिखित में अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी व्याख्याता शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और टेबल पर सो गए। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
महेंद्र सिंह राणावत, प्रधानाचार्य, पोसीतरा
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लिया। शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई इसके बाद शिक्षक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
अमराराम, थानाधिकारी, अनादरा
