आरसीए के चुनाव 29 सितंबर को, नामांकन 24 सितंबर को

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा ।राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के 27 सितंबर को चुनाव होंगे। 24 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तारीख है।
राष्ट्रीय क्रिकेट ए टीम एवं राजस्थान रणजी खिलाड़ी राजीव प्रताप सिंह की हाईकोर्ट में दायर याचिका में सूनवाई प्रशासक आईएएस अफसर भास्कर ए सावंत ने हाईकोर्ट में आरसीए चुनाव का कार्यक्रम पेश किया।
आज हाईकोर्ट में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान क्रिकेट एटहाक कमेटी में नियुक्त किए कन्वीनर एवं सदस्यों के संदर्भ में 17 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने जयपुर मे एक पखवाड़े पहले प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिला क्रिकेट संघों के सचिवो के साथ वन-टू-वन मुलाकात कर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव लडने के संबंध में राय – बातचीत करने की कवायद की थी
क्रिकेट खिलाड़ी राजीव प्रताप सिंह की हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई में क्रिकेट चुनाव प्रशासक भास्कर ए सावंत ने हाईकोर्ट को बताया, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव बाबत 7 सितंबर को नोटिस जारी करने,12-16 तक नामांकन सूची पर आपत्तियां दर्ज कराई सकगी तथा 23 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
24 सितंबर को नामांकन दाखिल करने तथा 27 सितंबर को मतदाता तथा मतदान समय समाप्ति के पश्चात 27 सितंबर को मतगणना की जायेगी।
हाईकोर्ट में आज सुनवाई दौरान 17 अगस्त को राजस्थान क्रिकेट एटहाक कमेटी में नियुक्त हुए कन्वीनर जयदीप बियाणी, दीनदयाल कुमावत, मोहित यादव तथा सदस्यों पिंकेश पोरवाल, सुशील जैन, धनंजय सिंह खींवसर, अर्जुन बेनीवाल, आशीष तिवारी,रत्न सिंह, विमल शर्मा, धर्मवीर सिंह, अनिष्ट सिंघवी पवन गोयल हरीशचन्द्र के चुनाव में भाग ले सकने या नहीं बाबत सूनवाई करने के संकेत मिले हैं।
लम्बे समय से टलते जा रहे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम सामने आने के साथ ही जिला क्रिकेट संघों में हलचल शुरू हो गई है।
