सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ सेवानिवृत पुलिसकर्मियों ने खोला मोर्चा

आज राज्य स्तर पर करेंगे विरोध प्रर्दशनमंत्री दक की मुसीबतें बढी,भाजपा ले सकती है दक से इस्तीफा ?
सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ सेवानिवृत पुलिसकर्मियों ने खोला मोर्चा

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गोतम दक द्वारा चितौडगढ जिले के थाना ड्रॅगला के थानाधिकारी शैतान सिंह एवं पुलिस कर्मी के साथ किए गए अमयादित व्यवहार, दुर्व्यवहार एवं गाली गलोच / अशिष्ट भाषा वाली घटना ने एक ओर जहां प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा रखी है।

वहीं दूसरी ओर अब सहकारिता मंत्री दक के खिलाफ राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान में मोर्चा खोलते हुए प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है। इस चेतावनी और इस घटनाक्रम के बाद मंत्री गौतम दक की मुसीबतें और बढ़ गई है। संभावना है मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है ?

राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक द्वारा 25 मई को‌ चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाने में जाकर थाना प्रभारी शैतान सिंह और दोस्त पुलिसकर्मियों के साथ थाने में हमारी अधिक तरीके से व्यवहार गाली गलौज और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान मे भारी रोष है।

इस घटना को लेकर रिछपाल सिंह पूनिया, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्षता मे प्रदेश स्तर की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की जाकर प्रकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस धटना का पूरे संगठन द्वारा जबरदस्त तरीके से विरोध करते हुए।

सभी जिला मुख्यालयों पर सभी जिलाध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों द्वारा सोमवार 1 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टरो को एवं पुलिस महानिदेशक के नाम जिला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा।

बताया जाता है कि संस्थान द्वारा मंत्री गौतम दक के इस्तीफा और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई किमान की जाएगी यह मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन