ड्राइवर प्रेमी से स्कूल संचालक पति की सांप से डसाकर हत्या

जिससे की लव मैरिज वही निकली हत्यारी, 5 लाख में खरीदा था सांप
ड्राइवर प्रेमी से स्कूल संचालक पति की सांप से डसाकर हत्या

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। आजकल पिछले कुछ समय से लगातार एक के बाद एक पत्नियों द्वारा अपने प्रेमियों के संग मिलकर पतियों की हत्या करने मंगेतर द्वारा होने वाले पतियों की प्रेमियों के संग मिलकर हत्या करने की घटनाएं लगातार हो रही है। इन घटनाओं को यूं कहीं कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी की रिश्तो में भरोसे का खून हो रहा है रिश्तो में भरोसे का खून हो रहा है।‌इन घटनाओं से परिजनों में अपने बच्चों को लेकर डर सा बैठ गया है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है दामिनी का। दामिनी ने अपने स्कूल संचालक पति की हत्या अपनी स्कूल के शादीशुदा वैन ड्राइवर(प्रेमी) के साथ मिलकर जहरीले सांप से डसवाकर हत्या कर दी। इस जहरीले सांप को सपेरा से मिलकर 5 लाख रुपए में खरीदा था। ‌ पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी मैं दोनों सपेरा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव की है। भडोरा गांव के रहने वाले अतुल सिंह पुत्र अजब सिंह (32) ने करीब 7 साल पहले अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपनी प्रेमिका हस्तिनापुर निवासी दामिनी (30) के साथ लव मैरिज की थी। शादी से अतुल पहले कंप्यूटर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद उसने अपनी पत्नी दामिनी जो की डबल एम ए और बीएड डिग्री धारी थी के साथ मिलकर 2022 में प्राइवेट नौकरी छोड़कर गांव में कृष्ण किड्स प्ले स्कूल खोला लिया जो नर्सरी कक्षा से 5 तक था और इसमें वर्तमान में 150 बच्चे पढ़ते थे। अतुल और दामिनी के 6 साल का बेटा भी है

 

स्कूल के ही गेम ड्राइवर से हुआ प्यार

 

बताया जाता है कि 2 साल पहले ही अतुल₹10000 महीने के वेतन पर वैन ड्राइवर के रूप में तुषार पायला को नौकरी पर रखा था। ‌ इस नौकरी के दौरान ही अतुल की पत्नी दामिनी की ड्राइवर तुषार के साथ नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था और दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी शादी के बीच बाधा बन रहे अतुल को रास्ते से हटाने व अतुल के 20 लाख रुपए बीमा की राशि हासिल करने के लिए साजिश रची।

 

यह रची साजिश

 

योजना थी की अतुल की हत्या के बाद तुषार अपनी पत्नी को तलाक देगा और फिर दोनों नई जिंदगी शुरू करेंगे। योजना के अनुसार अतुल को सांप से डसवाकर हत्या करनी थी।

 

साजिश और योजना के अनुसार ड्राइवर तुषार अपनी प्रेमिका दामिनी को अपने सपेरे दोस्त सोनू और उदय के पास ले गया दोनों सपेरे ने 5 लाख रुपए में सौदा तय किया इसके बाद तुषार और दामिनी ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी। ‌

 

दामिनी घर आकर रात को दूध में नींद की गोलियां मिला दी।‌खाना खाने के बाद रूटीन की तरह सोने से पहले दूध पिया उसके बाद उसे बेहोशी की नींद आ गई जब अतुल पूरी तरह से बेहोशी में हो गया तब योजना के अनुसार तुषार दामिनी के घर पहुंच गया और सपेरे को बुलाया और योजना के अनुसार अतुल के बिस्तर पर करैत सांप को छोड़ दिया यह करैत जाति का सांप देश के चार सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। सांप से डसवाकर बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई।

 

सवेरे योजना के अनुसार उठकर अतुल के कमरे में गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी उसने परिजनों को कहा कि अतुल को साथ में काट लिया कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पेड़ पर सांप के डसने के निशान थे इसे देखकर परिजनों को लड़ाई की उसकी मौत सांप के डसने से हुई है।

 

ऐसे खुला राज

घटना के बाद जब मौके परिजन पहुंचे और दामिनी से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसे गर्मी लग रही थी इसलिए बेटे के साथ कमरे से बाहर सोने चली गई थी उसके बयानों में विरोधाभास को लेकर परिजनों को शक हुआ तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और शंका जाहिर की इस पर पुलिस ने दामिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके फोन की कॉल डिटेल को खंगाल तो उसमें ड्राइवर तुषार से उसकी लगातार बातचीत होना सामने आने पर पुलिस ने तुषार को पकड़ा और सख्ती अपनाई‌ तो तुषार टूट गया और उसने सारी हकीकत बता दी। तुषार के बयान के बाद पुलिस ने दामिनी, प्रेमी तुषार और सपेरे सोनू में उदय को गिरफ्तार कर लिया है सबको न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन