जयपुर में बिना लाइसेंस के दवाइयां का कारोबार, छापा मिली अनियमितताएं,बड़ी मात्रा में दवाइयां जप्त

एनडीपीएस घटक युक्त दवाइयां भी बरामद
जयपुर में बिना लाइसेंस के दवाइयां का कारोबार, छापा  मिली अनियमितताएं,बड़ी मात्रा में दवाइयां जप्त

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा।‌ राजधानी जयपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने सूचना पर चित्रकूट स्थित एक गोदाम पर छापा डालकर बिना लाइसेंस के दवाइयां का भंडारण वितरण के साथ ही अन्य गतिविधियां पाई गई। टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त की है।‌ बताया जाता है कि एनडीपीसी एक्ट घातक युक्त अर्थात् मादक पदार्थों की श्रेणी में आने वाली दवाइयां भी बेचने की जानकारी सामने आई है बिना लाइसेंस के।

 

प्रमुख शासन सचिव चिकित्साएं स्वास्थ्य विभाग श्रीमती गायत्री राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भर में दावों के अवैध कारोबार एवं बिना लाइसेंस औषधीय के भंडारण और वितरण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत यह कार्रवाई की है। ड्रग आयुक्त डॉक्टर टी शुभमगला एवं राज्य औषधि नियंत्रक अजय फाटक के निर्देशन में चित्रकूट नगर में छापा मारकर कार्रवाई की गई। कार्यवाही और जांच पड़ताल के दौरान गोदाम से विभिन्न फर्मों के नाम से जारी बिक्री बिल, इनवॉइस, रसीद बुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद हुए। दस्तावेजों की जांच में विभिन्न फर्मों के नाम एवं औषधि कारोबार से संबंधित अभिलेखों में कई विसंगतियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान परिसर में दवाओं का भंडारण एवं विक्रय पाया गया, जबकि मौके पर वैध औषधि विक्रय लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

 

जांच में यह भी हुआ खुलासा

 

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पूर्व में यहां से आरोग्यधाम मेडि हेल्थ एंड वेलनेस सॉल्यूशन प्रा. लि., झोटवाड़ा, जयपुर के लिए गतिविधियां संचालित की जा रही थीं तथा सितंबर 2024 से Aryan Wellness Private Limited, गुरुग्राम के माध्यम से कार्य किया जा रहा था।

 

एनडीपीएस घटक युक्त दवा भी मिली

 

कार्रवाई के दौरान GARON-100 Tablet (Phenobarbitone) भी बरामद की गई, जिसमें NDPS घटक शामिल है। इसके संबंध में उपलब्ध बिल एवं दस्तावेजों की जांच में भी अनियमितताएं सामने आईं। प्रारंभिक जांच में बिना वैध लाइसेंस एवं योग्य व्यक्ति के हस्ताक्षर के औषधियों के विक्रय तथा परिसर में औषधियों के अनधिकृत भंडारण की स्थिति सामने आई है।

 

तीन प्रमुख दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे

 

औषधियों की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच के लिए मौके से Gabanyl-300 (Gabapentin Capsules IP), Telmevas-H (Telmisartan & Hydrochlorothiazide Tablets IP) तथा Trueclam 625 (Amoxycillin and Potassium Clavulanate Tablets IP 625 mg) के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

 

रिपोर्ट के बाद होगी कार्यवाही

 

विभाग द्वारा जब्त औषधियों, दस्तावेजों एवं अन्य अभिलेखों की विस्तृत जांच की जा रही है। मामले में विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। औषधियों की गुणवत्ता के संबंध में अंतिम निष्कर्ष परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही निकाला जाएगा।

विज्ञापन