आप को करारा झटका राज्य सभा सांसद चड्ढा सहित 7 सांसद भाजपा में शामिल !

चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान, भाजपा मजबूत केजरीवाल हुए कमजोर
आप को करारा झटका राज्य सभा सांसद चड्ढा सहित 7 सांसद भाजपा में शामिल !

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। आखिर जिसका अंदेशा था वही आज घटित हो गया जब आम आदमी पार्टी (आपAAP) के राज्यसभा मैं 10 सांसदों में से सात सांसदों ने भाजपा में शामिल होने के संकेत दे दिए हैं। इसका ऐलान शुक्रवार शाम को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। चड्ढा के इस ऐलान और कदम से आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल को करारा झटका लगा है और राज्यसभा में जहां भाजपा मजबूत होगी वही आप कमजोर होगी।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे पिछले कुछ सालों से यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए स्वयं को भाजपा में मिला देंगे। सांसद चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं जिनमें से दो तिहाई अर्थात 7 सांसद हमारे साथ हैं इनमें मैं स्वयं राघव चड्ढा के अलावा संदीप पाठक,राजेंद्र गुप्ता, विक्रम शाही, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल शामिल है। उन्होंने कहा कि दो तिहाई सांसदों ने फैसला लिया है इसलिए नियमों के तहत दल बदलू कानून लगने का कोई सवाल ही नहीं है।‌ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी की स्थिति राज्यसभा और लोकसभा में

वर्तमान में राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद है और अब 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद केवल तीन सांसद बचेंगे और लोकसभा में आम आदमी पार्टी के तीन सांसद है। राज्यसभा में यह तीन सांसद है संजय सिंह,बलवीर सिंह सीछेवाल और एन डी गुप्ता तथा लोकसभा में तीन सांसद है जो 2024 में पंजाब से जीत कर आए थे वह गुरमीत सिंह मीत हायर,राजकुमार चब्बेवाल और मालविंदर सिंह कांग।राज्यसभा में भाजपा के वर्तमान में 106 सांसद हैं और अब राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने से इसकी संख्या बढ़कर 113 हो जाएगी।

ईडी व सीबीआई का‌ गलत इस्तेमाल किया जा रहा- सांसद संजय सिंह

उधर दूसरी ओर आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया के सामने आए और भारतीय जनता पार्टी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया और कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का ऑपरेशन लोटस घटिया राजनीति का खेल और पंजाब के भगवान सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र बड़े पैमाने पर शुरू हो गया। हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है।‌ उनको अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। ‌ आपको याद होगा कि कुछ दिन अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा चीजें अपने आप में जुड़ती है।‌

विज्ञापन