जस्टिस संजय के. अग्रवाल होंगे राजस्थान हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस

जस्टिस डॉ.भाटी जम्मू कश्मीर लद्दाख जाऐगे ,सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की यह सिफारिशें ,डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
जस्टिस संजय के. अग्रवाल होंगे राजस्थान हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस

जयपुर।राजस्थान हाई कोर्ट को आखिर स्थाई रूप से मुख्य न्यायाधीश मिलने वाला है।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान से तीन राज्य के हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नाम की सिफारिश की है जिसकी घोषणा शीघ्र होने वाली है।

 

सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल के नाम की सिफारिश की है। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है।

कॉलेजियम की यह सिफारिश 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में की गई। इसके साथ ही गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की भी सिफारिश की गई है

जस्टिस संजय के. अग्रवाल राजस्थान के नए सीजे होंगे

कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया जाएगा। उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया केंद्र सरकार की ओर से आगे बढ़ने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से पूरी होगी।

राजस्थान हाईकोर्ट में वर्तमान में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। नए स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश ऐसे समय हुई है, जब सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता द्वारा सीजेआई को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संदीप शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी।

‌ इन आरोपों के बाद इस मामले में फूल पड़ा और सोमवार को जयपुर एंड जोधपुर हाई कोर्ट के वकीलों ने संदीप शर्मा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था और कार्य का बहिष्कार कर दिया था इस विरोध को देखते हुए चीफ जस्टिस संदीप शर्मा ने न्यायिक फैसला से स्वयं को अलग कर लिया था ।‌तब राजस्थान हाईकोर्ट के प्रशासन और रोस्टर को लेकर हाल के दिनों में न्यायिक हलकों में चर्चा रही है।

जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी का जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख तबादला

राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वे राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीशों में शामिल हैं और वर्ष 2016 में हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए थे। उनकी नियुक्ति के बाद जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट को नया नियमित मुख्य न्यायाधीश मिलेगा। यह हाईकोर्ट जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों केंद्रशासित प्रदेशों के लिए न्यायिक क्षेत्राधिकार रखता है।

एक नजर में कॉलेजियम की सिफारिश

1-जस्टिस संजय के. अग्रवाल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

2-जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी ,राजस्थान हाईकोर्ट से जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

3-जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ,गुजरात हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

विज्ञापन