नागौर,टोंक व दौसा में बड़ी कार्रवाई,हथियार,सप्लायर,साइबर ठग,नकली नोट गिरोह का खुलासा

(डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार ) राजस्थान पुलिस का एक्शन
नागौर,टोंक व  दौसा में बड़ी कार्रवाई,हथियार,सप्लायर,साइबर ठग,नकली नोट गिरोह का खुलासा

जयपुर।‌ राजस्थान की नागौर, टोंक और दौसा पुलिस ने एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठाकुर के नेटवर्क का खुलासा किया हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी और जाली नोटों के मुख्य सप्लायर को घर दबोचा। नागौर में हथियार सप्लायर समेत 4 गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 24 कारतूस बरामद

नागौर जिले में निकाय चुनावों के मद्देनजर अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना खाटूबड़ी पुलिस एवं डीएसटी नागौर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लायर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध पिस्टल मय मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीएसटी की सूचना पर पुलिस ने हथियार सप्लायर ओमप्रकाश देहड़ू को पकड़ा। पूछताछ में उसके द्वारा हथियार बेचने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें भेजकर खरीदारों को गिरफ्तार किया।

 

इनको किया गिरफ्तार

 

गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश देहड़ू (38), सुरेश राहड़ (32), श्रवणराम (36) और ओमप्रकाश (34) निवासी खाटूबड़ी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों पर कुल छह पिस्टल और 24 कारतूस बरामद किए गए। मामले में थाना खाटूबड़ी पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

 

टोंक में करीब 2 करोड़ की साइबर ठगी का नेटवर्क ध्वस्त, 11 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

 

टोंक जिले में डीएसटी टीम और थाना दत्तवास की संयुक्त कार्रवाई में संगठित साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी सिम कार्ड, फर्जी बैंक खातों और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी करते थे।

प्रारंभिक जांच में इस गिरोह द्वारा करीब 2 करोड़ रुपये की साइबर ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। साइबर अपराध में 399 सिम कार्ड के इस्तेमाल का पता चला है और एनसीआरपी पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ 81 शिकायतें दर्ज होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37,210 रुपये की साइबर ठगी की राशि, दो बोलेरो, एक स्विफ्ट कार और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा आईफोन-17 प्रो, सैमसंग अल्ट्रा सहित एंड्रॉयड मोबाइल, लैपटॉप और चार एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।

 

कोटपूतली में जाली नोटों की गैंग का मुख्य सरगना हरियाणा से गिरफ्तार

 

कोटपूतली पुलिस ने जाली नोटों की सप्लाई करने वाली गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके मुख्य सरगना संजीव अहलावत को झज्जर, हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया

23 अगस्त को कोटपूतली से बरामद हुई 500-500 रुपये के कुल 67,500 रुपये के जाली नोटों के मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने पहले निशीकान्त गुप्ता और राहुल सैनी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 24 अगस्त को जाली नोट सप्लाई करने वाले चिराग भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान में सामने आए तथ्यों और आसूचना के आधार पर पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना संजीव अहलावत को 28 अगस्त को झज्जर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे जाली नोटों के निर्माण करने वालों तथा गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन