रक्षाबंधन कब और राखी बांधने के मुहूर्त क्या है
भीलवाड़ा। भाई बहन के अटूट प्यार और रिश्ते का त्यौहार रक्षाबन्धन पर्व श्रावण शुक्ल पूर्णिमा काे भद्रा रहित तीन मुहूर्त्त या उससे अधिक व्यापिनी पूर्णिमा काे अपराह्न काल व प्रदाेष काल में मनाया जाता है। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, 28 अगस्त (शुक्रवार) काे रक्षाबन्धन है। इस दिन पूर्णिमा तिथि प्रातः 09:48 तक है।
ज्योतिष और पंचांग के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का साया नहीं हाेगा। रक्षासूत्र (राखी) बाँधने हेतु *चर-लाभ-अमृत* का चाैघड़िया प्रात: 06:08 से प्रातः 10:53 तक, *शुभ* का चाैघड़िया दाेपहर 12:28 से दाेपहर 02:03 तक, अपराह्न दाेपहर 01:44 से सायं 04:16 *चर* का चाैघड़िया सायं 05:13 से सायं 06:48 तक रहेगा एवं *अभिजित* दाेपहर 12:04 से दाेपहर 12:53 तक है।
उदयपुर (मेवाड़) हेतु शुभ समय
रक्षासूत्र (राखी) बाँधने हेतु *चर-लाभ-अमृत का चाैघड़िया* प्रात: 06:19 से प्रातः 11:02 तक, *शुभ* का चाैघड़िया दाेपहर 12:38 से दाेपहर 02:11 तक, अपराह्न दाेपहर 01:53 से सायं 04:25, *चर* का चाैघड़िया सायं 05:20 से सायं 06:55 तक रहेगा एवं *अभिजित* दाेपहर 12:11 से दाेपहर 01:02
तक है।
