शिक्षा मंत्री दिलावर के गृह क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में यह क्या हो रहा

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान सरकार के पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र की सरकारी स्कूल में मोबाइल की पाबंदी के बाद भी स्कूल में शिक्षिका और शिक्षक के बीच प्रेम लाप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शिक्षक और शिक्षिका का वायरल होने के बाद विभाग में खलबली मच गई है और विभाग द्वारा इस मामले को लेकर दोनों शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के बजाय केवल फिलहाल जांच बिठाई गई है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।
घटना शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह निर्वाचन क्षेत्र बारां जिले के किशनगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी हरकत में आए और जांच शुरू करते हुए शिक्षक और शिक्षिका को तलब किया है।
वीडियो में यह है
बताया जाता है कि वायरल वीडियो में अंग्रेजी की व्याख्याता सिमरन कालरा और प्रयोगशाला सहायक अक्षत वैष्णव दोनों एक कमरे में बैठे हैं दोनों के अलावा कमरे में और कोई नहीं है और दोनों अमर्यादित आचरण की हरकतें कर रहे हैं। विभाग में फिलहाल दोनों को स्कूल से हटकर अलग-अलग कार्यालय में लगाते हुए जांच शुरू कर दी है
आदेश फिर भी..
विदित है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विद्यालय में अध्ययन के दौरान मोबाइल पर प्रतिबंध लगा रखा है और हाल ही में उन्होंने एक आदेश पारित किया है जिसके तहत विद्यालय में कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना प्रिंसिपल की स्वीकृत के प्रवेश नहीं कर सकता फोटो वीडियो नहीं ले सकता। ऐसे में सामने आए इस मामले ने सरकारी स्कूलों में अनुशासन और कर्मचारियों के आचरण को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिन पूर्व ही अलवर जिले के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का एक वीडियो कक्षा 11 और 12 की छात्राओं के साथ अर्ध-नग्न हालत में बांध में नहाते हुए का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और अलवर जिले के एक शिक्षक द्वारा एक छात्रा के टी-शर्ट में हाथ डालने का अमला सामने आया था।
क्या विभाग विफल
सरकारी स्कूलों में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है इसे रोकने में विभाग पूरी तरह से विफल नजर
आ रहा है।
