सूची नहीं, घंटियां बज गई तैयारी करो,भीलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा की बगावत के गुब्बारे मैं आश्वासन की भरी गैस

चुनाव चिन्ह का आज होगा पटाक्षेप डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
सूची नहीं, घंटियां बज गई तैयारी करो,भीलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा की बगावत के गुब्बारे मैं आश्वासन की भरी गैस

भीलवाड़ा।‌ निकाय चुनाव में नामांकन भरने का अंतिम दिन 31 अगस्त अर्थात आज सोमवार को है और आज ही प्रमुख राजनीतिक दलों को अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंपनी होगी । लेकिन भीलवाड़ा शहर के नगर निगम सहित जिले की 10 अन्य नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अधिकृत रूप से अभी तक नहीं की है लेकिन संभावित प्रत्याशियों को फोन पर सूचना देकर उन्हें चुनाव की तैयारी में जुट जाने के संकेत दे दिए गए हैं। दूसरी और भाजपा में महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं द्वारा जो बगावत की गई। बगावत के गुब्बारे में पार्टी आलाकमान नेताओं ने राजधानी में बुलाकर उसमें आश्वासन की गैस भर दी है।

अपने ही घर को संभालना होगा

निकाय चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल‌ भाजपा कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मैदान में उतरने से पहले अपनी ही घर को संभालना है। भीलवाड़ा में भाजपा के सामने भी चुनौती खड़ी दिखाई दे रही है। टिकटों की अधिकृत सूची भले ही सामने नहीं आई हो लेकिन दावेदारों की धड़कनें तेज है और बगावत की घंटियां बज चुकी है। विरोध कांग्रेस में भी है लेकिन अभी वह खुलकर बाहर नहीं आ रहा है।

बगावत के गुब्बारे में ऑक्सीजन की गैस

राजनीति में टिकट की घोषणा से पहले ही जब विरोध के स्वर उठने लगे तो संगठन के लिए खतरे की घंटी मानी जाती है भीलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद राजधानी में प्रदेश आलाकमान द्वारा महिला मोर्चा एक प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाया। सूत्रों के अनुसार प्रतिनिधिमंडल को चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव पर प्रभारी द्वारा भीलवाड़ा सांसद भाजपा जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा पूर्व विधायक एवं निर्दलीय विधायक की मौजूदगी में गलती मानते हुए आश्वासन देखकर कि हम वापस विचार कर रहे हैं और उनको ठंडा छींटे देकर वहां से रवाना कर दिया।‌ आश्वासन का गुब्बारा मिलने के बाद महिला मोर्चा ने धरना समाप्त कर दिया।

इनके पास पहुंच चुकी है सूचियां

सूत्रों के अनुसार राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के अधिकृत नाम की सूचियां प्रदेश नेतृत्व द्वारा पार्टी के स्थानीय नेताओं को दे दी गई है और उन्हें प्रदेश स्तर से निर्देश दे दिए गए हैं कि वह अंतिम दिन सीधे रिटर्निंग अधिकारी को यह प्रत्याशियों की अधिकृत सूचियां सुपुर्द करते हैं। हालांकि पार्टी के स्थानीय नेता इस बात से इनकार कर रहे हैं कि उनके पास किसी तरह की सूची नहीं है और ना सूचना है।

भीलवाड़ा में लड़ाई भाजपा वर्सेस निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी है

भीलवाड़ा शहर में टिकट की लड़ाई सिर्फ पार्टी बनाम विपक्ष की नहीं है यहां असली लड़ाई निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी के समर्थकों को जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ कार्य किया था और भाजपा को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनको और उनके रिश्तेदारों को और उनके परिवार जनों एवं अपने पसंदीदा चेहरे को प्रत्याशी बनाने की है।

विज्ञापन