श्रम कल्याण अधिकारी की सरकारी गाड़ी से मिली 1.50 लाख नगदी

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सिरोही इकाई ने सिरोही के श्रम कल्याण अधिकारी की सरकारी अनुबंधित कार से डेढ़ लाख रुपए की संदिग्ध राशि जप्त की है। इस जप्त की गई राशि के बारे में श्रम कल्याण अधिकारी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए इसलिए माना जा रहा है उक्त राशि रिश्वत के रूप में एकत्रित की गई थी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर मुख्यालय को एक गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि श्रम कल्याण अधिकारी सिरोही हर्षदीप सिंह गिल और उनके ही कार्यालय का कनिष्ठ सहायक विकास कुमार आबू रोड की औद्योगिक इकाइयों से अवैध रूप से रिश्वत राशि की वसूली करके श्रम विभाग की अनुबंधित कार से सिरोही की तरफ आ रहे हैं।
इस सूचना पर एसीबी जोधपुर के पर्यवेक्षण में एसीबी सिरोही इकाई ने कार्रवाई करते हुए कार को रुकवा कर ली गई तलाशी के दौरान कार में रखें बैग में राखी पॉलिथीन की थैली में लपेटकर 500-500 की तीन गाड़ियों में कुल डेढ़ लाख रुपए की संदिग्ध राशि के बारे में श्रम कल्याण अधिकारी हर्षदीप सिंह गिल और कनिष्ठ सहायक विकास कुमार से पूछा गया तो वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए।
इस पर एसीबी ने उक्त राशि जप्त कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार म्यूजिक विरोधी अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश उपमा निरीक्षक एसीबी जोधपुर भुवन भूषण यादव के प्रशिक्षण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
