जयपुर में 14 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी व भीलवाड़ा में एक कोचिंग सेंटर 2 होटल सील

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड से 15 विद्यार्थियों की मौत के बाद राजस्थान सरकार हरकत में आई और सरकार ने प्रदेश में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच पड़ताल शुरू करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। फायर फाइटिंग सिस्टम और एमरजैंसी एग्जिट मानकों के अनुसार नहीं होने पर जयपुर में 14 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी तथा भीलवाड़ा में एक कोचिंग सेंटर तथा दो होटल और एक रेस्टोरेंट कोको सील कर दिया गया है और 34 से अधिक कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए गए हैं।।

जयपुर और भीलवाड़ा नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने शहर में संचालित कोचिंग सेंटर लाइब्रेरियों का निरीक्षण किया और जिन जिन भवन में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित है वहां फायर फाइटिंग सिस्टम सही से कम कर रहा है या नहीं फायर सेफ्टी उपकरण लगे हुए हैं या नहीं और लगे हुए हैं तो क्या वह अवधिपार तो नहीं हो चुके हैं तथा आपातकालीन दरवाजे खुले और सुगम है या नहीं तथा भवन में सुरक्षा संबंधित अन्य आवश्यक चीज मौजूद है या नहीं। इसके अलावा संस्थाओं से फायर एनओसी से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए और उनकी भी जांच की गई। कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालकों में फायर एनओसी ली है या नहीं इसकी भी जांच पड़ताल की।
जयपुर में इन कोचिंग और लाइब्रेरी को किया सील
जयपुर नगर निगम के चीफ फायर अधिकारी देवेंद्र मीणा के अनुसार कार्तिक कंपटीशन,अरावली क्लासेस,मैड गुरु,राजस्थान जेट क्लासेस, विजीपी क्लासेस, जेजे क्लासेस, एएसपी क्लासेस, क्लास 24,केरियर विल ऑफलाइन इंटरनेशनल क्लासेस, गुरुकुल लाइब्रेरी, डीएन क्लासेस, मां सरस्वती लाइब्रेरी, डीएन लाइब्रेरी, कार्तिक लाइब्रेरी को सील किया गया है पता करीब 24 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। सील किए गए कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में फायर फाइटिंग सिस्टम और एमरजैंसी एग्जिट मानक नहीं थे।
भीलवाड़ा में इनको किया सील
भीलवाड़ा नगर निगम के फायर अधिकारी छोटू लाल ने बताया कि आज शहर में संचालित कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी होटल रेस्टोरेंटों की जांच शुरू की गई है और पहले ही दिन कॉलेज रोड सिंधु नगर में संचालित राजस्थान कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। उसके बाद नागोरी गार्डन में स्थित सांवरिया होटल रोडवेज बस स्टैंड के सामने पिक पैलेस होटल और एक महाराजा रेस्टोरेंट को सील किया गया यहां पर्याप्त मात्रा में अग्नि सामान यंत्र और आज की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं नहीं मिली थी इनको इस संबंध में पूर्व में भी नोटिस दिए गए थे लेकिन इनके संचालकों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था इस पर आज एक कार्रवाई करते हुए इनको सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 10 को नोटिस जारी किए गए हैं।
भीलवाड़ा में इनको दिया नोटिस
माहेश्वरी कोचिंग सेंटर
विजन क्लासेस
गुरुकुल क्लासेस
श्री सांवरिया लाइब्रेरी
प्री कॉलेज
BIITS अकादमी
CADD centre
अरिहंत एकेडमी
VIIDHIK ACADEMY
