डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर सहित देशभर की 26 हस्तियों को फिल्म सिटी मुंबई में मिलेगा अवार्ड

दादा साहब फाल्के की स्मृति में परिवार KAF अवॉर्ड
डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर सहित देशभर की 26 हस्तियों को फिल्म सिटी मुंबई में मिलेगा अवार्ड

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। हर वर्ष की तरह इस साल भी भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की जयंती के अवसर पर फिल्म सिटी में दादा साहब फाल्के चित्र नगरी गोरेगांव ईस्ट मुंबई में कृष्ण आर्ट फिल्म परिवार KAF अवार्ड कार्यक्रम 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा । जिसमें ज्यूरी द्वारा राजस्थानी फिल्म अभिनेत्री एवं एंकर और प्रिंसिपल शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार भीलवाड़ा डॉ.प्रतिष्ठा ठाकुर सहित देशभर की 26 विभूतियों को अवार्ड के लिए चयन किया है।

 

कृष्ण आर्ट फिल्म परिवार KAF‌ अवार्ड आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.सुधीर तारे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति के उपाध्यक्ष व फिल्म समीक्षा डॉ.सैयद खालिद समिति की महासचिव शशि दीप और ज्यूरी द्वारा राजस्थानी फिल्मों की अभिनेत्री एंकर और प्रिंसिपल शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा की बेटी डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर सहित देश भर के 26 विभूतियों को अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

दादा साहब फाल्के की जयंती पर KAF परिवार द्वारा दिए जाने वाले अवार्ड आयोजन समिति की स्थापना प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक स्वर्गीय रविंदर अरोड़ा द्वारा की गई थी और 2024 तक उनके द्वारा ही यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा था लेकिन पिछले साल उनके आकस्मिक निधन के बाद यह जिम्मेदारी परिवार KAF अवार्ड की आयोजन समिति द्वारा ली गई है। दादा साहब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र के त्रंयबकेश्वर में हुआ था। दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा के पितामह के रूप में जाना जाता है। दादा साहब फाल्के के योगदान को सम्मान देने के लिए ही यह KAF परिवार अवार्ड शुरू किया गया था और यह अवार्ड गोरेगांव फिल्म सिटी में उनकी प्रतिमा के सामने 30 अप्रैल को उनके जन्मदिन पर आयोजित भव्य समारोह में दिया जाता है। इस बार देश भर से 26 प्रतिमाओं का सम्मान होगा जो देश के विभिन्न प्रदेशों मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार महाराष्ट्र राजस्थान पंजाब दिल्ली राज्यों से हैं।

इनको मिलेगा की KAF अवार्ड

डॉ अमित देवकुले महाराष्ट्र पुणे, कैप्टन नरेंद्र कुमार सिद्धू रिटायर्ड आर्मी मैन मेरठ उत्तर प्रदेश, डॉ.प्रतिष्ठा ठाकुर राजस्थानी फिल्म अभिनेत्री व एंकर प्रिंसिपल शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार भीलवाड़ा, सूर्य प्रकाश पांडे इंजीनियर सिलवासा उत्तर प्रदेश, ईश्वर लाल किशन लाल अग्रवाल पत्रकार एवं सोशल एक्टिविस्ट पुणे महाराष्ट्र, श्रीमती स्वाति दूमले प्रोड्यूसर फाउंडर ऑफ़ एस एम फिल्म रिया प्रोडक्शन, डॉ. वेंकटसाई चलसानी मोटिवेशनल गुरु पुणे महाराष्ट्र, गणेश कैलाश शर्मा, डॉ.श्रीमती मंजू लंगोटे बैतूल मध्य प्रदेश, आसिफ जफर सिद्दीकी थिएटर कलाकार डायरेक्टर प्रोड्यूसर बड़हरिया सिवान बिहार, बाबूराव केंद्रे नांदेड़ महाराष्ट्र, डॉ.गौरव पोपट घोड़े, राम सहाय बरेया ग्वालियर मध्य प्रदेश, डॉ रमेश चव्हाण महाराष्ट्र, श्रीमती सबाजावेद अंसारी मुंबई, दलेर सिंह पठानिया सिंगर हिमाचल प्रदेश, एडवोकेट गणेश चव्हाण पुणे महाराष्ट्र, मास्टर सेफ जमुना सोमानी, माइकल टिहवार्ड एक्टर असिस्टेंट डायरेक्टर मेरठ और मुंबई, माधव कांबले डायरेक्टर एवं को फाउंडर ऑफ़ एस एम फिल्म रिया प्रोडक्शन, डॉ. एडवोकेट योगिता दर्शन सावंत मुंबई महाराष्ट्र, संदीप बोयत बॉलीवुड स्टांप कलेक्टर और फोटोग्राफर पुणे महाराष्ट्र, श्रीमती रोजिना शेख मुंबई, श्रीमती अपूर्वा रोहित आंबेकर मुंबई, डॉ दत्ता बाबूलाल विघावे क्रिकेट कमेंटेटर वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर श्रीरामपुर अहिल्या नगर महाराष्ट्र, नारायण ढेवे असिस्टेंट प्रोड्यूसर दूरदर्शन केंद्र पुणे और स्टेट प्रेसिडेंट EAIMJS एसोसिएशन महाराष्ट्र को अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुंबई के जाने-माने फिल्म पर्सनालिटी रामानुज भट्टर संचालित युक्ति फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा स्मृति चिह्न दिया जाएगा एवं कार्यक्रम का संयोजन संचालन लेखिका पत्रकार शशि दीप द्वारा किया जाएगा और मुंबई पीसीयू के टीम राजू असरानी रजिया मरककर तुलसी मिश्रा आदि कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।

विज्ञापन