राजस्थान में कबाड़ के गोदाम में लगी आग,4 जिंदा जले 2 लापता

नीमराना में स्थित मोलहडिया गांव में रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग
राजस्थान में कबाड़ के गोदाम में लगी आग,4 जिंदा जले 2 लापता

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । राजस्थान का औद्योगिक शहर कोटपूतली बहरोड का औद्योगिक क्षेत्र नीमराना में एक कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लग जाने से चार श्रमिक जिंदा जल गए जबकि दो लापता है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार नीमराना में स्थित मोलहडिया गांव में रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लगने की सूचना मिलते जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक पुलिस ,अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने के साथ ही कबाड़ के गोदाम में फंसे सभी को निकालने का भी प्रयास किया। लेकिन आग भयंकर लगी हुई थी और धमाके हो रहे थे। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आऊ है की यह गोदाम कृषि भूमि पर बना हुआ था और करण सिंह पुत्र मामन सिंह कोलीला ने इस गोदाम को किराए पर ले रखा था और यहां अवैध रूप से कबाड़ का काम चल रहा था। बताया जाता है कि मजदूर कबाड़ में मिली कुछ परफ्यूम की बोतलों में तोड़ रहे थे इसमें से स्पिरिट जैसा ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था। इसी दौरान वहां कबाड़ लोड करने आए पिकअप गाड़ी के चालक ने बीड़ी जलाकर जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखे केमिकल के भरे ड्रम में तेज धमाके होने लगे जिसकी आवाज करीब 1 किलोमीटर तक सुनाई दे रही थी और आग की लपेटे भी दूर-दूर से नजर आ रही थी। इन धमाकों की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है की हादसे के समय गोदाम में कुल 7 श्रमिक काम करे थे जिनमें महिला पुरुष और उनके बच्चे भी शामिल थे। यह सभी श्रमिक झारखंड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं। जब तक आग पर काबू पाया तब तक गोदाम में मौजूद दो मासूम नाबालिक सहित चार लोग जिंदा जल गए तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो गया है अब उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी।

विज्ञापन